{"_id":"5bce1105bdec226959416111","slug":"131540231429-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्ची दीवार ढहने से पिता की मौत, बेटा जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कच्ची दीवार ढहने से पिता की मौत, बेटा जख्मी
Updated Mon, 22 Oct 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली तालगांव के रिखौना गांव में हादसा
लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली तालगांव में रविवार को अचानक एक मकान की कच्ची दीवार भरभराकर ढह गई। इसके मलबे में दबकर पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है। हादसे की सूचना तहसील प्रशासन को दी गई है।
तालगांव कोतवाली क्षेत्र के रिखौना निवासी लल्लूराम (60) अपने बेटे रामजीवन के साथ रविवार की सायं करीब 5:40 बजे घर में छप्पर के नीचे बैठा था। इसी बीच अचानक कच्ची दीवार भरभराकर ढह गई। उसके मलबे में पिता-पुत्र दब गए।
शोर सुनकर पहुंचे आसपास के ग्रामीणों ने मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला। मगर तब तक लल्लूराम की मौत हो चुकी थी। जबकि रामजीवन गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है। हादसे की सूचना तहसील प्रशासन को दी गई है।