{"_id":"5bc7843dbdec22174b2c22a9","slug":"131539802173-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां दुर्गा पर अभद्र टिप्पणी से तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां दुर्गा पर अभद्र टिप्पणी से तनाव
Updated Thu, 18 Oct 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दर्ज किया केस
कमलापुर (सीतापुर)। सोशल साइट पर मां दुर्गा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी से बुधवार को इलाके में तनाव फैल गया। हिन्दू समाज के लोगों ने थाने पहुंचकर धार्मिक उन्माद फैलाने का हवाला देकर कार्रवाई के लिए आवाज उठाई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।
थानाक्षेत्र में बुधवार को हिन्दू समाज उस समय आक्रोशित हो उठा जब फेसबुक पर एक शख्स की ओर से वायरल पोस्ट में मां दुर्गा पर अमर्यादित टिप्पणी सामने आई। सोशल साइट पर वायरल इस आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर लोग बेहद गुस्से में नजर आए।
मां दुर्गा पर अभद्र टिप्पणी करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर भारी संख्या में स्थानीय नागरिक थाने पहुंचे। महोली गांव निवासी विशाल अवस्थी उर्फ सनी की ओर से कार्रवाई के लिए टिप्पणी करने वाले भरत भारती निवासी केवलपुर के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई।
विज्ञापन
साक्ष्य के लिए फेसबुक पर की गई टिप्पणी के स्क्रीन शॉट भी प्रस्तुत किए गए। थाना प्रभारी संजीत कुमार सोनकर ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।