फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   आदमखोर कुते ने बालिका पर बोला हमला

आदमखोर कुते ने बालिका पर बोला हमला

Sat, 02 Jun 2018 12:05 AM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
आदमखोर कुते ने बालिका पर बोला हमला
घायल बच्ची का सीएचसी में कराया गया इलाज
विज्ञापन

थानगांव (सीतापुर)। आदमखोर कुत्तों के आतंक का दायरा बढ़ता ही जा रहा है। अभी तक खैराबाद व शहर कोतवाली क्षेत्र में हमले करने वाले कुत्तों ने अब करीब 60 किलोमीटर दूर थानगांव क्षेत्र का रुख कर लिया है। शुक्रवार को एक कुत्ते ने घर के बाहर खेल रही मासूम पर हमला बोल दिया।

घटना गांव के अंदर की थी, इस वजह से तत्काल लोगों की नजर पड़ गई। जिन्होंने आदमखोर को खदेड़कर मासूम की जान बचाई। लेकिन बच्ची बुरी तरह जख्मी हो चुकी थी। उसका इलाज क्षेत्र की सीएचसी में कराया गया है।
विज्ञापन


थानगांव थाना क्षेत्र के शमशेरी पुरवा निवासी सोमवारी की पुत्री रोशनी (2) अपने ननिहाल थानगांव क्षेत्र के ग्राम नसीरपुर निवासी चुन्नी लाल के घर आई थी। शुक्रवार की दोपहर बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। बताते हैं कि इसी बीच आदमखोर कुत्तों का झुंड वहां पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले कि किसी को भनक लगती एक कुत्ते ने बच्ची पर हमला बोल दिया और उसके सिर को जबड़े में दबा लिया। बच्ची की चीख सुनते ही परिवारीजन व गांव के लोग लाठी-डंडा लेकर दौड़ पड़े। ग्रामीणों के दौड़ते ही हमलावर कुत्ता वहां से भाग निकला।

लेकिन तब तक रोशनी बुरी तरह से जख्मी हो चुकी थी। परिवारीजन आननफानन उसे एक निजी डॉक्टर के पास ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार कराने के बाद बच्ची को लेकर सीएचसी रेउसा गए हैं। यहां बता दें कि थानगांव क्षेत्र में आदमखोर कुत्तों का यह दूसरा हमला है।


इससे पहले 29 मई को कुत्तों ने सुजातपुर के निकट चौका नदी तट पर महताब पर हमला किया था। लगातार बढ़ रहे हमलों से क्षेत्र के बाशिंदे चिंतित हो उठे हैं। लोग अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed