फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   13 reckless officers will be on action

लापरवाह 13 अफसरों पर होगी कार्रवाई

Wed, 22 Jul 2015 11:36 PM IST
अमर उजाला सीतापुर
अमर उजाला सीतापुर Updated Wed, 22 Jul 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन

शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतना 13 अफसरों को मंहगा पड़ गया है। समग्र गांवों की निरीक्षण रिपोर्ट न देने पर सीडीओ एसके सिंह ने इसे गंभीरता से लिया है। शासन की प्राथमिकता में शामिल इस कार्य में हीला-हवाली पर सीडीओ ने पांच अफसरों का वेतन रोकने व सात को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश जारी किए हैं। जबकि एक अफसर से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।

विज्ञापन


समग्र गांव का चहुंमुखी विकास शासन की प्राथमिकता है। समग्र गांवों का भ्रमण कर साप्ताहिक रिपोर्ट उपलब्ध कराने का जिम्मा भी अफसरों दिया जाता है। अफसर आवंटित समग्र गांव का निरीक्षण कर साप्ताहिक रिपोर्ट सीडीओ दफ्तर में मुहैया कराते हैं। इस साप्ताहिक रिपोर्ट के आधार पर समग्र गांवों के विकास की प्रगति शासन को भेजी जाती है।
विज्ञापन


सीडीओ ने निरीक्षण व साप्ताहिक रिपोर्ट का ब्यौरा जांचा तो पाया कि अफसर लापरवाही बरत रहे हैं। 13 अफसर पिछले दो माह से साप्ताहिक रिपोर्ट ही नहीं भेज रहे हैं। सीडीओ ने इनके खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है। सात को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Align justify
इनमें डीपीआरओ रवीन्द्र राय, अधिशासी अभियंता समाज कल्याण निर्माण निगम राजीव सिन्हा, बीडीओ हरगांव प्रशांत श्रीवास्तव, बीडीओ मछरेहटा राजमणि, बीडीओ रामपुर मथुरा दयाराम, बीडीओ मिश्रिख राजमणि, बीडीओ कसमंडा राकेश पांडेय शामिल हैं। इसके अलावा उप निदेशक मंडी पीसी जैन से स्पष्टीकरण मांगा गया है

इनका रुकेगा वेतन
जिला विकलांग कल्याण अधिकारी रजनीश किरन
अधिशासी अभियंता नलकूप द्वितीय अजय सिंहा
अधिशासी अभियंता सिंचाई आरके जैन
बीडीओ ऐलिया शुभेन्द्र शुक्ला
बीडीओ पिसावां राजमणि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed