{"_id":"5c7586e5bdec224e0121e862","slug":"121551206117-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही महिला के पांच खातों में भेजी विधवा पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही महिला के पांच खातों में भेजी विधवा पेंशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहागिनों को विधवा पेंशन देने के मामले के बाद से हो रहे नए खुलासे
सीतापुर। जिले में विधवा पेंशन अपात्रों को देने का सिलसिला जारी है। सुहागिनों को विधवा पेंशन देने के खुलासे के बाद से नित नए खुलासे हो रहे हैं। एक ब्लॉक की एक ग्रामसभा में एक लाभार्थी के पांच बैंक खाते में पेंशन की राशि भेजी गई है। इसी गांव की एक अन्य महिला के दो खातों में धन भेजा गया है। प्रकरण विकास खंड बिसवां की ग्राम पंचायत मोचकलां का है।
यहां वर्तमान वित्तीय बरस में 66 लाभार्थियों को विधवा पेंशन की राशि उनके बैंक खाते में भेजी गई। सभी को 15-15 सौ रुपये भेजे गए। इस ग्राम की विधवा पेंशन की ऑनलाइन सूची में इसका उल्लेख है। इसी के साथ लाभार्थी सूची के क्रमांक 37 से 41 तक एक ही नाम रामकली अंकित है।
इनके बैंक खाते इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक में खुले हैं। पांचों खातों में 15-15 सौ रुपये भेजे गए हैं। पांचों लाभार्थियों की उम्र एक समान दर्ज है। पिता के नाम वाले कॉलम में विशंभर अंकित है। इससे यह प्रतीत होता है कि लाभार्थी तो एक है, लेकिन उसे पांच पेंशनों का लाभ दिया गया है।
विज्ञापन
इसी प्रकार क्रमांक नौ एवं दस पर फूलमती का नाम अंकित है। इनके दो खातों में पेंशन की राशि भेजी गई है। इस सूची में कुछ और ऐसी महिलाएं हैं, जिनके नाम एक से अधिक स्थान पर अंकित हैं।
लाभार्थी सूची का अवलोकन करने पर यह स्थिति पाई गई है। इस संबंध में सीडीओ ने एसडीएम एवं बीडीओ बिसवां को जांच के निर्देश दिए हैं।
-अश्वनी कुमार तिवारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी