{"_id":"5c2a5cf8bdec2256c106e530","slug":"121546280184-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलत निवास प्रमाण पत्र जारी होने पर तीन लेखपाल निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलत निवास प्रमाण पत्र जारी होने पर तीन लेखपाल निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। एसडीएम सदर पूर्णिमा वर्मा ने तीन लेखपालों को निलंबित कर दिया। इनके खिलाफ यह कार्रवाई गलत निवास प्रमाण पत्र जारी करने पर की है। जारी प्रमाण पत्र में नाम पते तो सही थे, लेकिन फोटो दूसरे की थी। शिकायत की जांच में इस बात का खुलासा हुआ।
तहसील सदर की सर्किल रिखौना के लेखपाल आशुतोष पांडे ने एक निवास प्रमाण पत्र के आवेदन पर बिना सही ढंग से पड़ताल किए रिपोर्ट लगाई। इसी प्रकार टप्पा एवं सेलूमऊ सर्किल की लेखपाल नीतू यादव ने दो निवास प्रमाण पत्र के आवेदनों एवं टप्पा सर्किल के ही लेखपाल राहुल तिवारी ने एक निवास प्रमाण पत्र के आवेदन पर बिना पड़ताल किए रिपोर्ट लगाई।
जिससे गलत निवास प्रमाण पत्र बना। एसडीएम ने इन मामलों की जांच संबंधित राजस्व निरीक्षक से कराई। जांच रिपोर्ट में तीनों लेखपाल दोषी पाए गए। जिस पर उन्होंने इन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसकी जांच तहसीलदार को दी है।