फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   पति से झगड़ा किया फिर दो लोगों को बुलाकर करा दिया कत्ल

पति से झगड़ा किया फिर दो लोगों को बुलाकर करा दिया कत्ल

Tue, 02 Oct 2018 12:08 AM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
पति से झगड़ा किया फिर दो लोगों को बुलाकर करा दिया कत्ल
मृतक के बेटे ने अपनी मां व दो अज्ञात लोगों पर दर्ज कराया हत्या का केस
विज्ञापन

खैराबाद (सीतापुर)। थाना इलाके में सोमवार की सुबह लहरपुर मार्ग के किनारे एक शख्स का शव बरामद किया गया। मृतक की बेटी के मुताबिक, देर रात मम्मी-पापा के झगड़े के बाद दो अज्ञात लोग घर आए और उसके पिता का गला दबाकर मार डाला। इसके बाद शव लेकर चले गए।

मृतक के बेटे ने अपनी मां के अलावा दो अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वारदात की वजह मृतक की पत्नी के अवैध संबंध होने की चर्चा भी है। पुलिस ने सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के लहरपुर मार्ग के किनारे बसे मीनापुर गांव के करीब सरदार के झाले के पास सोमवार की सुबह एक शख्स का शव पड़ा देखा गया। खबर पाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए। इस बीच मृतक के बेटे पंकज व सात वर्षीय बेटी राधिका ने विश्वनाथ (40) पुत्र शंभू दयाल के रूप में उसकी शिनाख्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक की बेटी राधिका ने बताया कि रविवार की देर रात उसकी मम्मी व पापा में झगड़ा हुआ था। इसके बाद दो लोग आए और पापा का गला दबाकर पंखे से लटकाया। फिर पापा को मोटर साइकिल पर लेकर कहीं चले गए। ग्रामीण दबी जुबान से मृतक की पत्नी के अवैध संबंधों की चर्चा भी कर रहे हैं।


बताया जाता है कि कुछ दिनों पहले मृतक की पत्नी कहीं चली गई थी। कई दिन बाद वापस आई थी। थाना प्रभारी सचिन कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे पंकज की तहरीर पर उसकी मां रीना देवी तथा दो अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी रीना देवी को हिरासत में लिया गया है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed