फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   बूढ़ी मां को छोड़ दिया बेसहारा, तोड़ा दम

बूढ़ी मां को छोड़ दिया बेसहारा, तोड़ा दम

Tue, 27 Jun 2017 10:48 PM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
बूढ़ी मां को छोड़ दिया बेसहारा, तोड़ा दम

विज्ञापन
बूढ़ी मां को छोड़ा बेसहारा, मौत
मौत की खबर पाकर पहुंचे पुत्र ने गांव के युवक पर पिटाई करने का लगाया आरोप
पुलिस पहुंची तो पकड़ा झूठ
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बीमारी व भूख से मौत की बात सामने आई
अमर उजाला ब्यूरो
सदरपुर। ... कदम लड़खड़ाने पर उसने उन्हें चलना सिखाया। अपना निवाला देकर बच्चों का पेट भरा। अपने हिस्से की सारी खुशियां अपनी दोनों संतानों को दे दीं। वही बच्चे अब मां के लाचार होने पर उसे बेसहारा छोड़कर चले गए। भूख व प्यास से व्याकुल वृद्धा ने सोमवार को दम तोड़ दिया। वृद्धा की मौत के बाद एक पुत्र ने हंगामा काटा और गांव के ही युवक पर मारपीट का आरोप लगाया। पुलिस जांच में हकीकत सामने आई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह कमजोरी और बीमारी आई है।

सदरपुर थाना क्षेत्र के नीबा डेहरा निवासी कलावती (68) के दो पुत्र विनोद व महेश हैं। बताते हैं कि दोनों पुत्रों ने वृद्धा को एक छप्पर में अकेले छोड़ दिया और खुद अलग जाकर रहने लगे। सोमवार को वृद्धा की मौत हो गई। खबर पाकर विनोद मौके पर पहुुंचा और गांव में हंगामा काटने लगा। उसने पुलिस बुला ली और गांव के ही एक युवक पर मां की पिटाई करने का आरोप लगाया। विनोद का कहना था कि युवक की पिटाई की वजह से उसकी मां की मौत हुई है। पुलिस जब जांच में जुटी तो सच्चाई सामने आ गई। गांव के लोगों ने बताया कि विनोद व महेश ने अपनी मां को बेसहारा छोड़ दिया था। गांव के लोग जो रुखा-सूखा उसे दे देते थे, उससे बुजुर्ग पेट भरती थी। गांव के लोगों ने पिटाई की बात को झूठा बताया और कहा शायद वृद्धा की मौत भूख व बीमारी के चलते हुई है। गांव के लोगों का कहना था कि अगर पुत्र ध्यान देते तो, वृद्धा की ऐसे मौत न होती। पुलिस ने जब उसके पुत्र महेश से अनदेखी का कारण पूछा, तब महेश ने बताया कि मां के हिस्से की दो बीघा जमीन विनोद ने बहला फुसलाकर लिखा ली थी। उस दौरान विनोद ने आजीवन मां की सेवा की बात कही थी। जमीन हाथ में आने के बाद विनोद ने मां को बेसहारा कर दिया। थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि कलावती के दो पुत्र महेश व विनोद हैं। दोनों ने उन्हें बेसहारा छोड़ दिया। पुत्रों की अनदेखी के चलते वृद्धा की मौत भूख व बीमारी के कारण हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कमजोरी व बीमारी के चलते वृद्धा की मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed