{"_id":"613cf0e08ebc3e137533a7c0","slug":"12-women-cheated-in-tambour-sitapur-news-lko595125588","type":"story","status":"publish","title_hn":"तंबौर में 12 महिलाएं ठगी का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तंबौर में 12 महिलाएं ठगी का शिकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तंबौर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में शनिवार को ठगी का एक अजब-गजब मामला सामने आया है। पुराने बर्तन और पुराने सोने-चांदी के जेवरातों के बदले उन्हें नया कर देने का झांसा देकर दो शातिर महिलाओं ने गांव की 12 महिलाओं को ठगी का शिकार बना डाला। लाखों रुपयों के जेवरात लेकर शातिर महिलाएं मौके से फरार हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है, जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
मामला तंबौर इलाके के सुल्तानापुर गांव का है। गांव में दो महिलाएं पिछले कई दिनों से आ रही थी। उन्होंने गांव की महिलाओं को टूटे-फूटे बर्तनों के एवज में नए बर्तन दिए। इसके बाद पुराने जेवरात नया करके देने की बात कहते हुए 12 घरों की महिलाओं को अपनी बातों से भरोसे में ले लिया। इसके बाद करीब दो लाख रुपये के जेवर लेकर महिलाएं मौके से चली गईं।
आरोपी महिलाओं ने पीड़िताओं से इस पूरे मामले की बात अपने पतियों से भी न बताने की बात कही थी। जेवर लेकर जाने वाली शातिर महिलाओं ने शुक्रवार शाम को घर आकर नए जेवरात देने की बात कही थी, लेकिन महिलाएं नहीं आई। इस पर पीड़िताओं को ठगे जाने की जानकारी हुई। उन्होंने अपने अपने पतियों को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
गांव की राजेश्वरी, फूलकुमारी, श्रीकेशन, हरिचंद समेत करीब 12 से अधिक महिलाएं हुई हैं। शनिवार को गांव के श्रीकेशन ने इस मामले की थाने पर अज्ञात महिलाओं के खिलाफ तहरीर दी है। एसओ तंबौर ओपी राय ने बताया कि महिलाओं को ठगने का मामला सामने आया है, तहरीर मिली है। जांचकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।