{"_id":"5c8d4f7dbdec221470579ebb","slug":"11552764797-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में फांसी लगाने से विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में फांसी लगाने से विवाहिता की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिसावां (सीतापुर) थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव घर के छप्पर में फंदे से लटका मिला। मामले में मायका पक्ष ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
पिसावां इलाके के ग्राम बदनापुर निवासी सीमा (28) पत्नी कृष्णपाल का शव शनिवार की सुबह घर में पड़े छप्पर के नीचे फंदे से लटकर पाया गया। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सूचना पाकर मृतका का मायका पक्ष भी मौके पर पहुंच गया था। उसका कहना था कि उनकी बेटी की हत्या करने के बाद शव को फंदे पर लटकाया गया है। विवाहिता की शादी आठ साल पूर्व हुई थी। हालांकि देर शाम सुलह का दौर भी शुरू हो गया था। एसओ पिसावां दिनेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।