फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन

Sun, 21 Oct 2018 11:34 PM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन
सीतापुर। पुलिस लाइंस व पीएसी में रविवार को शहीद पुलिस कर्मियों की शहादत को नमन किया किया गया। मौका था, पुलिस स्मृति दिवस का। इस दौरान शहीद स्तंभ पर पुष्प अर्पित कर शहीदों की गाथा बताई गई। पुलिस लाइंस में एसपी प्रभाकर चौधरी ने शहीद स्तंभ पर पुष्प चक्र चढ़ाया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह दिवस हमें उन जवानों की याद दिलाता है, जिन्होंने फर्ज के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। एसपी ने कहा कि हम सभी को बहादुरी की यह परंपरा इसी तरह कायम रखनी है। उन्होंने बताया कि 21 अक्तूबर 1959 को सीआरपीएफ के डिप्टी करम सिंह के नेतृत्व में 20 जवानों की गश्ती टोली 15 हजार फीट की ऊंची बर्फ से ढके पर्वतों पर लद्दाख में मुस्तैद थी।
विज्ञापन


इसी दौरान चीनी सेना ने घात लगाकर टोली पर हमला कर दिया। हमले में 10 जवान वीरगति को प्राप्त हुए। अन्य जवानों को चीनी सेना ने बंदी बना लेने की बात कही। पुलिस जवानों के इस बलिदान की स्मृति में प्रति वर्ष 21 अक्तूबर को देश भर में पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर एएसपी महेंद्र सिंह चौहान, मधुवन सिंह, सीओ सिटी योगेंद्र सिंह, शहर कोतवाल हरमीत सिंह आदि ने पुलिस लाइन में शहीद स्तंभ पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को याद किया। पीएसी बटालियन में भी शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed