{"_id":"5bc62c04bdec226934562bb7","slug":"11539714052-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वर में खराबी के कारण नहीं हो पा रहे रजिस्ट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वर में खराबी के कारण नहीं हो पा रहे रजिस्ट्री
Updated Tue, 16 Oct 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवरात्र के शुभ मुहूर्त में प्रॉपर्टी खरीदने बेचने वालों की बढ़ी परेशानी, रोजाना निराश लौट रहे लोग
सीतापुर। जिले में सब रजिस्ट्रार कार्यालयों में इनदिनों नवरात्र के शुभ मुहूर्त में प्रॉपर्टी का बैनामा करना मुश्किल हो गया है। इसकी वजह यह है कि यहां के सर्वर में तकनीकी खराबी आ गई है। यह खराबी पिछले एक सप्ताह से चल रही है। इसकी वजह से पहले जहां रोजाना 150 रजिस्ट्री होती थी।
अब वह सिमटकर करीब सौ रह गई। इसकी वजह से सबसे अधिक दिक्कत प्रॉपर्टी खरीदारों को आ रही है। वह कई घंटे तक इंतजार करने के बाद वापस चले जाते है। वहीं इससे दफ्तरों में काफी भीड़भाड़ हो रही है। प्रॉपर्टी को खरीदने के लिए क्रेता व विक्रेता की पूर्ण सहमति जरूरी होती है। इस कार्य में काफी समय लगता है।
जब दोनों पक्ष सहमत होते हैं तो इसके बाद क्रेता को धन जुटाने के लिए मशक्कत करनी पड़ती है। यह सभी अनुकूल होने पर बैनामा की नौबत आती है। वह भी शीघ्र हो जाए। इस पर विशेष ध्यान दिया जाता है। क्योंकि कहीं दूसरा व्यक्ति टांग न अड़ा दे। इस स्थिति में जब रजिस्ट्री दफ्तर में काम अटकने लगे तो बड़ी ही विषम स्थिति पैदा हो जाती है।
विज्ञापन
इस समय यही हाल कलेक्ट्रेट परिसर स्थित बैनामा दफ्तर का है। आजकल यहां पर नवरात्र के सीजन में प्रॉपटी का बैनामा कराने लोग ज्यादा आ रहे हैं। मगर वे यहां सर्वर की खराबी की वजह से परेशान रहते हैं। मंगलवार को यहां बैनामा कराने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। देर शाम तक महज 35 ही रजिस्ट्री हो सकी।
जबकि 20 लोग सर्वर न आने की वजह से वापस लौट गए। वहीं बिसवां में एक सप्ताह से सर्वर लगभग तीन घंटे बंद चल रहा है। इससे बैनामा होने में दिक्कत आ रही है। इस समय औसतन 10 से 12 बैनामा हो रहे हैं। महमूदाबाद में भी सर्वर ठीक ढंग से काम नहीं कर रहा है।
मंगलवार को तीन बैनामा हो के रह गए। मिश्रिख में बमुश्किल 17 काश्तकारों के बैनामा हो सके। 15 लोगों को वापस कर दिया गया। आठ क्रेता व विक्रेता को 17 अक्तूबर को बुलाया गया है। सिधौली में भी दस दिन से रजिस्ट्री कराने में दिक्कत आ रही है।
यहां भी सर्वर की समस्या बताई जा रही है। सब रजिस्ट्रार बताते हैं कि 25 सितंबर से बैनामा की साइट गड़बड़ चल रही है। कार्यालयों के मुताबिक, पहले 150 से अधिक रोजाना बैनामा होते थे अब वह सिमटकर सौ के आसपास रह गए हैं।
शासन स्तर से हो रहा है समाधान
लगभग एक माह से सर्वर की समस्या के कारण बैनामा होने में दिक्कत आ रही है। यह समस्या पूरे प्रदेश की है। शासन स्तर पर इस समस्या के समाधान की कार्रवाई हो रही है।
-कैप्टन शिव प्रशांत दुबे, सब रजिस्ट्रार सदर