{"_id":"5b5e052a4f1c1b4a748b793a","slug":"11532888362-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकीदार को बंधक बनाकर ट्रक का डीजल लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकीदार को बंधक बनाकर ट्रक का डीजल लूटा
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरैंया (सीतापुर)। रामपुर कलां थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात कार सवार बदमाश एक धर्मकांटा के चौकीदार को बंधक बनाकर वहां खड़े ट्रक के टैंक से 250 लीटर डीजल लूट ले गए। ट्रक फैजाबाद जिले का है, रात होने की वजह से चालक सरैंया कस्बे में रुक गया था। पुलिस घटना की जांच की बात कह रही है।
फैजाबाद के हैदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मल्लावन निवासी दयानाथ ट्रक चालक है। शनिवार रात वह हरदोई की अजवापुर चीनी मिल से ट्रक में चीनी लोड करके आजमगढ़ जा रहा था। रास्ते में नींद आने के कारण चालक ने रामपुर कलां थाना क्षेत्र के सरैंया कस्बे में एक धर्मकांटा के पास अपना ट्रक रोक दिया और सो गया।
रात्रि के अंतिम पहर में कार सवार चार बदमाश वहां पहुंच गए। धर्मकांटे के चौकीदार रामपाल ने जैसे ही कार सवार लोगों को टोका। इस पर बदमाशों ने चौकीदार की कनपटी पर तमंचा सटा दिया और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद बदमाशों ने वहां खड़े ट्रक के डीजल टैंक का ताला तोड़ दिया और उसमें पाइप डालकर करीब 250 लीटर डीजल निकाल लिया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि कार में कोई मशीन लगी थी, जिससे बदमाशों ने टैंक से डीजल खींचा है। उन्हें ये सब करने में 15 से 20 मिनट लगे। इसके बाद बदमाश मुंह न खोलने की धमकी देते हुए भाग गए। ट्रक चालक दयानाथ ने रामपुर कलां थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष रणजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि, घटना की जांच की जा रही है।