{"_id":"5b58c2154f1c1b0c718b617c","slug":"11532543509-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को बेहोश कर दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को बेहोश कर दुष्कर्म
Updated Thu, 26 Jul 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। रामपुर कलां थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम मैजिक सवार एक बदमाश ने महिला को बेहोश कर दिया। इसके बाद उसने सुनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया। महिला की अस्मत लूटने के साथ ही आरोपी ने उसके जेवर लूट लिए और बेहोशी की हालत में खैराबाद थाना क्षेत्र में सड़क के किनारे फेंक कर भाग गया। महिला के मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी पीड़िता का रिश्तेदार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।
रामपुर कलां थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला (27) शाम को मैजिक में सवार होकर कहीं जा रही थी। आरोप है कि उसी वाहन में सिधौली कोतवाली क्षेत्र के मुकीमपुर गांव का निवासी कन्हैया सवार था। बताते हैं कि वह महिला का रिश्तेदार है। आरोप है कि सफर के दौरान कन्हैया ने महिला से बातचीत करते हुए उसकी नाक पर रुमाल रख दिया। इसके कुछ देर बाद ही महिला बेहोश हो गई।
आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने महिला को किसी सुनसान स्थान पर उतार लिया। जहां उसने दुष्कर्म किया और जेवर भी लूट लिए। इसके बाद महिला को बेहोशी की हालत में खैराबाद थाना क्षेत्र के मलुही सरैया के निकट सड़क के किनारे फेंक कर आरोपी भाग गया। उधर, ग्रामीणों ने बेहोश पड़ी महिला को देखकर सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
पुलिस महिला को थाने ले गई। जहां पर महिला ने आपबीती बताई और कन्हैया के खिलाफ तहरीर दी। थानाध्यक्ष सचिन सिंह ने बताया कि इस मामले में कन्हैया के खिलाफ दुष्कर्म आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। महिला को इलाज व डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।