फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   दोपहर बाद छाई बदली ने गर्मी से दिलाई राहत

दोपहर बाद छाई बदली ने गर्मी से दिलाई राहत

Fri, 08 Jun 2018 12:05 AM IST
Updated Fri, 08 Jun 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
दोपहर बाद छाई बदली ने गर्मी से दिलाई राहत
पारा लुढ़ककर 38 डिग्री पहुंचा, बारिश की उम्मीद लगाए लोग हुए मायूस
विज्ञापन

सीतापुर। जिले का मौसम बुधवार की दोपहर बाद अचानक बदल गया। आसमान में बदली छा गई और सूरज उसके पीछे छिप गया। पारा लुढ़ककर 38 डिग्री पर आ पहुंचा। तापमान में गिरावट तथा बदली छाने से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से कुछ राहत मिली। लेकिन मौसम बदलने से बारिश की आस लगाए लोगों को मायूस होना पड़ा।

शाम तक बारिश की एक भी बूंद नहीं गिरी। हालांकि धान की खेती की तैयारी में जुटे किसान मौसम के इस रुख को मानसून की आहट मान रहे हैं। बुधवार की सुबह रोजाना की तरह बेहद गर्म रही। तेज धूप पसीने छुड़ाने लगी। तपिश व उमस से हर कोई बेहाल हो गया।
विज्ञापन


इसी बीच दोपहर बाद करीब दो बजे मौसम ने अचानक करवट बदली। आसमान में बादलों ने डेरा जमा लिया और पछुवा हवा चलने लगीं। मौसम के इस बदलाव से बुधवार के मुकाबले पारा दो डिग्री लुढ़क गया। बदले मौसम ने भीषण गर्मी से बेहाल लोगों को कुछ राहत पहुंचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, बारिश की उम्मीद भी जगा दी। उधर, धान की खेती की तैयारी में जुटे किसान भी मौसम का मिजाज देखकर प्रसन्न हो गए। किसान राजेश सिंह के मुताबिक, इंद्रदेव की कृपा हो जाए तो किसानों को धान की नर्सरी तैयार करने में काफी राहत मिल जाएगी।


शाम तक आसमान में बदली तो छाई रही मगर बरसात नहीं हुई। जिससे आम लोगों के अलावा किसान भी मायूस नजर आए। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, गुरुवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अगले अड़तालीस घंटे के दौरान किसी भी समय बारिश की संभावना मौसम वैज्ञानिक जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed