{"_id":"594d50f64f1c1b2b4d8b469a","slug":"11498239222-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कप्तान बोले चश्मा उतार कर देखो: राही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कप्तान बोले चश्मा उतार कर देखो: राही
Updated Fri, 23 Jun 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी ही पार्टी पर बिफरे पूर्व केंद्रीय मंत्री राही
कहा, जिले में बढ़ रहा अपराध का ग्राफ, ऐसा ही रहा तो 3 वर्ष में ही गिर जाएगी प्रदेश सरकार
हम जैसे नेताओं की भी हत्या करा सकती है पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
सीतापुर। पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री व भाजपा नेता रामलाल राही ने शुक्रवार को जिले के पुलिस-प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कप्तान धमकाता है कि न्याय की मांग न करो। चश्मा उतार कर पुलिस की नजरों से ही देखो। पूर्व गृहमंत्री ने कानून व्यवस्था को लेकर बेहद नाराजगी जताई। कहा कि यही हाल रहा तो हत्याओं का सिलसिला बढ़ सकता है। जनता ऊब रही है, भाजपा सरकार तीन वर्ष में ही पैदल हो जाएगी। उन्होंने पुलिस पर हत्या कराने तक की बात कह डाली।
शहर के जेल रोड स्थित अपने आवास पर पूर्व गृह राज्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा कि सीतापुरमें अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। कहीं अपहरण हो रहा है, तो कहीं हत्या की जा रही है। हरगांव के शेखापुर में हुई वारदात को लेकर जब एसपी से बात की गई तो वह नसीहत देते नजर आए। एसपी बोले कि जो चश्मा लगा है, उसे उतारकर देखो। यानी हम पुलिस की नजर से ही देखें। जिला मुख्यालय पर दाल व्यापारी, उसकी पत्नी व पुत्र की सरेराह हत्या कर दी जाती है। हत्याओं का सिलसिला बढ़ रहा है। पूर्व गृह राज्यमंत्री ने यहां तक कह डाला कि हाल ये ही रहा तो पुलिस हम जैसे नेताओं की भी हत्या करवा सकती है। राही के तेवर बेहद सख्त नजर आ रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी व प्रदेश में योगी कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन पुलिस व प्रशासन मटियामेट करने में लगा है। एसपी अपराधियों को बढ़ावा दे रहा है। जबकि प्रशासनिक अमला लूट में जुटा है। एक लेखपाल भूमि की पैमाइश कराने के लिए 1 लाख रुपये की मांग करता है, वहीं शिकायत करने पर एसडीएम कार्रवाई के बजाय लेखपाल को समझाने की बात करते हैं। लोगों को इस कदर लूटा जा रहा है, कि जनता ऊब गई है। हालत ये है कि सत्ता पक्ष के विधायकों की भी प्रशासन नहीं सुन रहा है। अधिकारी वहीं हैं, जिन्होंने सपा सरकार में जमकर लूट की, आज भी वे गद्दी पर आसीन हैं। प्रशासन व पुलिस का ढर्रा यही रहा और सरकार ने ध्यान नहीं दिया, तो निश्चित ही यह प्रदेश सरकार तीन वर्ष में ही गिर जाएगी, क्योंकि इससे पहले जनता समाजवादी सरकार को आइना दिखा चुकी है। पूर्व गृह राज्यमंत्री 2016 में ही कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। उनके पुत्र सुरेश राही इन दिनों हरगांव विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।
लगाए गए आरोप सही हैं। सरकार तो जनता के हित में काम कर रही है पर यहां की सरकारी मशीनरी सरकार के सपनों को धूमिल कर रही है। अफसर जनता व माननीयों की नहीं सुन रहे हैं।
विज्ञापन
सुरेश राही, पुत्र रामलाल राही व विधायक हरगांव