{"_id":"5942bd804f1c1b03388b47ce","slug":"11497546112-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच व्यापारी बिना पंजीकरण के करते मिले कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच व्यापारी बिना पंजीकरण के करते मिले कारोबार
Updated Thu, 15 Jun 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जांच व्यापारी बिना पंजीकरण के करते मिले कारोबार
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने भरे दो नमूने
सीतापुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा गुरुवार को महमूदाबाद में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 13 प्रतिष्ठानों की जांच हुई। जिसमें पांच व्यापारी बिना लाइसेंस/पंजीकरण के कारोबार करते मिले। इन्हेें नोटिस देते हुए 15 दिन में पंजीकरण कराने की चेतावनी दी गई। अभिहित अधिकारी वीके सहाय ने बताया मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेश मिश्रा, कुसुम सिंह, प्रेमकुमार यादव ने महमूदाबाद इलाके के सेमरी चौराहे स्थित मेराज अली के किराने की दुकान चेक की। दुकानदार के पास पंजीकरण नहीं मिला। इसी प्रकार गोड़इचा चौराहा स्थित श्रवण कुमार का ढाबा, सेमरी चौराहा के एजाज अली की आटा चक्की, सेमरी चौराहे के पास नन्हेलाल का स्पेलर भी को चेक किया गया। यह सब बिना पंजीकरण के कारोबार करते मिले। इसी प्रकार बकुहरा चौराहे के प्रदीप कुमार के किराने की दुकान का निरीक्षण किया। यहां बहुत गंदगी मिली। खाद्य पदार्थों का रखरखाव ठीक नहीं मिला। मिलावट की आशंका को देखते हुए खाद्य तेल व बिस्कुट का नमूना भरा। बिना पंजीकरण वाले कारोबारियों को नोटिस दी गई। अभिहित अधिकारी ने बताया पंद्रह दिन के अंदर पंजीकरण न कराने पर इनके खिलाफ वाद दायर कराया जाएगा।