फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   वोटर बनाने को पहली जुलाई से चलेगा अभियान

वोटर बनाने को पहली जुलाई से चलेगा अभियान

Thu, 15 Jun 2017 01:20 AM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
वोटर बनाने को पहली जुलाई से चलेगा अभियान
वोटर बनाने को पहली से चलेगा अभियान
विज्ञापन

डीएम ने बैठक में राजनीतिक दलों से मांगा सहयोग

सीतापुर। चुनाव आयोग के फरमान पर युवाओं को वोटर बनाने को एक बार फिर से विशेष अभियान चलेगा। यह अभियान पहली जुलाई से शुरू होगा। और 31 अगस्त तक चलेगा। इस अभियान में 18 वर्ष से ऊपर आयु के लोगों के न सिर्फ फॉर्म भरवाए जाएंगे, बल्कि उनके फार्मों की जांच कर उनके नामों को मतदाता सूचियों को सम्मिलित किया जाएगा। इस अभियान को सफल बनाने को बुधवार को डीएम डॉ. सारिका मोहन ने राजनीतिक दलों से बैठक कर उनसे सहयोग मांगा है।
कलेक्ट्रेट में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में उन्होंने आयोग के निर्देशों की जानकारियां दीं। कहा कि पिछले समय चले मतदाता पुनरीक्षण अभियान के बाद यह देखने को मिला है कि कई युवा वोटर बनने से वंचित रह गए। इस पर आयोग ने विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि यह अभियान पहली जुलाई से 31 अगस्त तक चलेगा। इस अभियान में बीएलओ डोर टू डोर जाकर युवाओं के आवेदन फार्म लेंगे। बाद में 31 अगस्त तक दावे आपत्तियों का निस्तारण होगा। इसके बाद प्रिंटिंग, प्रकाशन एवं अन्य प्रक्रियाएं पूरी की जाएगी। इस दौरान एडीएम राकेश चंद्र शर्मा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी शिखा श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बाक्स
विशेष कैंप भी लगेंगे
विशेष अभियान के दौरान घर-घर जाकर सर्वे करने के अलावा सभी बीएलओ दो विशेष तिथियों को अपने-अपने मतदान केंद्र पर बैठेंगे। नौ व 23 जुलाई को सभी बीएलओ अपने-अपने मतदान केंद्र पर मौजूद रहकर लोगों से दावे व आपत्तियां प्राप्त करेंगे। युवा मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए 13 जुलाई व 20 जुलाई को जिला के सभी राजकीय, प्राइवेट स्कूल, कॉलेजों, आईटीआई, विभिन्न संस्थानों में विशेष कैंप भी लगाए जाएंगे। इन कैंप में अपने नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए फार्म छह के साथ राशन कार्ड, बिजली का बिल, जन्मतिथि प्रमाण पत्र, माता-पिता में किसी एक का मतदाता पहचान पत्र की प्रति व फोटो के साथ आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed