{"_id":"594030704f1c1ba40a8b46c8","slug":"11497378928-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्स टैक्स का थोक किराना दुकान पर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेल्स टैक्स का थोक किराना दुकान पर छापा
Updated Wed, 14 Jun 2017 04:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाणिज्य कर टीम का छापा
नैमिषारण्य (सीतापुर)। वाणिज्य कर विभाग की टीम ने सोमवार देर शाम को नैमिषारण्य में एक थोक किराना दुकान पर छापेमारी की। छापे में बिना पंजीयन के दुकानों का संचालन पाया गया। इसके अलावा कई कमियां भी मिलीं। इस पर टीम ने प्रतिष्ठान संचालकों को नोटिस देकर जवाब तलब किया है।
वाणिज्य कर विभाग के डिप्टी कमिश्नर रामसुमिरन, असिस्टेंट कमिश्नर (एसआईबी) रविकांत, असिस्टेंट कमिश्नर (सचल दल) अनिरुद्ध सिंह आदि ने सोमवार देर शाम को एक थोक किराना दुकान का आकस्मिक निरीक्षण किया और दुकान के दस्तावेजों की जांच की। जांच में टीम ने बताया कि यह दुकान लंबे समय बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित हो रही थी। जांच के बाद 2.5 लाख रुपये नकद मिले, जिसमें 1 लाख 18 हजार रुपये सरकारी खाते में जमा करा दिए गए। इस पर टीम ने दुकानदार को दुकान का पंजीकरण कराने को कहा। साथ ही नोटिस जारी कर 17 जून को वाणिज्य कर कार्यालय में खरीद बिक्री पर्चों के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।