फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   तीन बरस से भटक रही महिला मगर नहीं मिला पीएम आवास

तीन बरस से भटक रही महिला मगर नहीं मिला पीएम आवास

Sun, 03 Mar 2019 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
तीन बरस से भटक रही महिला मगर नहीं मिला पीएम आवास
एक महिला ने तीन बरस पहले पीएम शहरी आवास के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि उसे अभी तक आवास नहीं मिला है। आवास की आस में पीड़िता ने डूडा विभाग में संपर्क साधा तो जिम्मेदारों ने उसके संग दुर्व्यवहार किया।
विज्ञापन


शिकायत पर डीएम ने मामले की जांच परियोजना अधिकारी डूडा को सौंपी है। नगर पालिका लहरपुर के मोहल्ला बेहटी निवासिनी मंजू देवी ने डीएम को शिकायती पत्र भेजा है।
विज्ञापन


इसके मार्फत कहा है कि पीएम आवास योजना शहरी का फार्म भरवाकर वर्ष 2016 में ऑनलाइन आवेदन किया था। उसका नाम नगर पालिका की सूची में था।

आरोप है कि जब नाम दिखवाने डूडा आफिस गई तो वहां जिम्मेदारों ने कहा कि नाम कम्प्यूटर पर है फिर भी कहते हैं जाइए जो करना हो करो, हमारे पास नेतागीरी मत करें। मंजू देवी का कहना है कि वह भूमिहीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मकान जर्जर है। इस मामले की जांच पीओ डूडा को सौंपी गई है। मालूम हो कि सैकड़ों पात्र पीएम शहरी आवास के लिए आवेदन करके काफी समय से भटक रहे हैं फिर भी उन्हें लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसके विपरीत तमाम अपात्रों को आवासीय सुविधा दी गई है।

नगर पालिका सीतापुर क्षेत्र मोहल्ला लोनियनपुरवा निवासिनी एक महिला को पीएम शहरी आवास के लिए धनराशि दी गई है। जानकार सूत्रों के अनुसार इस महिला को कई बरस पहले अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम से दुकान निर्माण योजना में ऋण दिया गया था।


इससे दुकान तो बनवाई थी लेकिन शटर नहीं लगवाया था। ऋण की अदायगी भी नहीं की है। इसी दुकान को पीएम आवास में परिवर्तित किया गया है।

नगर मजिस्ट्रेट/ पीडी डूडा प्रेम प्रकाश उपाध्याय ने बताया कि महिला को किन परिस्थितियों में पीएम शहरी आवास सुविधा नहीं दी गई है, इसके साथ ही दुर्व्यवहार करने के मामले की जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed