फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   आवारा मवेशियों का अड्डा बना रेलवे स्टेशन

आवारा मवेशियों का अड्डा बना रेलवे स्टेशन

Sun, 03 Mar 2019 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
आवारा मवेशियों का अड्डा बना रेलवे स्टेशन
शहर का रेलवे स्टेशन आवारा मवेशियों का अड्डा बन गया है। यहां के सभी प्लेटफॉर्म मवेशियों की वजह से चरागाह नजर आने लगे हैं। ये आवारा मवेशी प्लेटफॉर्म पर गंदगी फैलाने के साथ ही मुसाफिरों के लिए परेशानी की वजह बन रहे हैं।
विज्ञापन


ट्रेन आने-जाने के दौरान रेलवे लाइन पर चले जाने की आशंका से हादसे का खतरा भी बना रहता है। लखनऊ से सीतापुर के मध्य आमान परिवर्तन के बाद रेल संचालन शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


हालांकि अभी यहां से महज तीन जोड़ी ट्रेनों का ही आवागमन हो रहा है। फिर भी पर्याप्त संख्या में मुसाफिर इस रूट पर यात्रा करते हैं। छोटी से बड़ी लाइन करने के दौरान बनाया गया प्लेटफॉर्म चंद दिनों में ही आवारा मवेशियों का अड्डा बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टिकट विंडो, बरामदा से लेकर प्लेटफॉर्म तक बड़ी संख्या में मवेशी घूमते रहते हैं। अव्वल तो मवेशियों के गोबर से प्लेटमॉर्फ पर जगह-जगह गंदगी हो जाती है। वहीं, यात्रियों में अपने सामान व छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर भय बना रहता है।

इतना ही नहीं इनके रेलवे लाइन पर चले जाने की आशंका के मद्देनजर ट्रेन आने-जाने के दौरान हादसे का खतरा भी बना रहता है। स्टेशन के जिम्मेदार अफसर आवारा मवेशियों पर अंकुश लगा पाने में नाकाम साबित हो रहे हैं।


सीतापुर जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक एके शुक्ला ने बताया कि स्टेशन पर आवारा जानवरों को रोकने की व्यवस्था की गई है ताकि वे प्लेटफॉर्म पर न पहुंचें। प्लेटफॉर्म पर घूमते पाए जाने वाले जानवरों को पकड़वाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed