{"_id":"5c797bcebdec223c5d7e462b","slug":"111551465422-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलते-चलते आग का गोला बन गई कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलते-चलते आग का गोला बन गई कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तंबौर (सीतापुर)। थाना इलाके में शुक्रवार की शाम एक कार सड़क पर फर्राटा भरने के दौरान अचानक आग का गोला बन गई। धू-धू कर जल रही कार को देख हड़कम्प मच गया। कार में गैस किट लगी होना आग लगने की वजह बताई जा रही है। आग लगने के बाद कार सवार निकलकर भाग गया।
पुलिस ने एहतियात के तौर पर यातायात रोक दिया। हालात सामान्य होने पर कुछ देर बाद यातायात शुरू किया गया। थानाक्षेत्र के कोडरी गांव में रहने वाले संतराम अपनी कार से शुक्रवार की शाम करीब सात बजे घर जा रहे थे। लहरपुर मार्ग पर सुमली गांव के करीब अचानक कार में आग लग गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार में गैस सिलेंडर लगा होने से आग भड़क उठी। आग लगने पर कार सवार निकलकर भाग गया। स्थानीय नागरिकों ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पीआरवी टीम ने पहुंचकर एहतियात के तौर पर कुछ देर के लिए यातायात रोक दिया।
विज्ञापन
आधे घंटे बाद हालात सामान्य होने पर यातायात बहाल कर दिया गया। थाना प्रभारी सत्येन्द्र कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है। यदि कार में अवैध रूप से गैस सिलेंडर लगाया गया है तो कार्रवाई की जाएगी।