फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   शर्मनाक: सीएचसी के पीछे नवजात का शव बन गया कुतों का निवाला

शर्मनाक: सीएचसी के पीछे नवजात का शव बन गया कुतों का निवाला

Sun, 20 Jan 2019 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
शर्मनाक: सीएचसी के पीछे नवजात का शव बन गया कुतों का निवाला
क्षेत्रवासियों ने आक्रोश, अस्पताल कर्मियों पर लगाया लापरवाही का आरोप
विज्ञापन

रेउसा (सीतापुर)। सेहत महकमे के कारिंदों की बेपरवाह कारगुजारी ने इंसानियत को उस वक्त शर्मसार कर दिया जब सीएचसी के पीछे एक नवजात का शव कुत्तों का निवाला बन गया। इस शव को कुत्तों द्वारा नोंचकर खाए जाने का नजारा देख हर कोई अवाक रह गया।

नागरिकों में इसे लेकर बेतहाशा गम व गुस्सा है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग में हड़कम्प मच गया। अफसर जांच व कार्रवाई की बात कहकर अपना दामन बचाने की जुगत में लग गए हैं। शनिवार की दोपहर कस्बा स्थित सीएचसी के पीछे मानवता का झकझोर देने वाला नजारा दिखाई दिया।
विज्ञापन


दरअसल, सीएचसी में प्रसव के बाद की गंदगी नष्ट करने का कोई ठोस इंतजाम नही है। स्वास्थ्य कर्मी यह गंदगी अव्वल तो सीएचसी के पीछे खुले में फेंक देते हैं। ज्यादा से ज्यादा जिम्मेदारी का निर्वहन किया तो गड्ढा खोदकर उसमें गंदगी डाल दी। लेकिन गड्ढे में गंदगी डालने के बाद उस पर फिर मिट्टी डालने की जहमत नहीं उठाई जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन


नतीजतन, आवारा कुत्तों का झुंड इस जगह जमा रहता है। यह कुत्ते अपने निवाले की खोज में रहते हैं। सूत्र बताते हैं कि नवजात शिशुओं के शव भी खुले में ही फेंक दिए जाते हैं। यह शव कुत्तों का निवाला बन जाते हैं। शनिवार की दोपहर इसी तरह का हैरान कर देने वाला नजारा दिखाई दिया। एक नवजात का शव का ऊपरी हिस्सा गायब था। जबकि नीचे का हिस्सा कुत्ते नोंचकर खा रहे थे।

स्थानीय नागरिकों ने यह दृश्य देखा तो उन्होंने कुत्तों को खदेड़ा। फिर सीएचसी में शिकायत की गई। स्थानीय नागरिक रवी वर्मा, विनोद, संता जायसवाल तथा हरेन्द्र अवस्थी कहते हैं कि पहले भी कई बार इस लापरवाही की शिकायत सीएचसी के जिम्मेदार अफसरों से की गई। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। गंदगी व नवजात शिशुओं के शव खुले में फेंक दिए जाते हैं।

महामारी फैलने का बना रहता खतरा
सीएचसी की गंदगी व नवजात शिशुओं के शव खुले में फेंकने से कस्बे में महामारी फैलने का खतरा भी बना रहता है। कस्बा वासियों के मुताबिक कोई भी गंभीर बीमारी फैलने से नागरिकों के जीवन पर संकट आ सकता है। इस पर रोक लगाई जानी चाहिए।


गंदगी को गड्ढा खोदकर उसमें डालने के बाद मिट्टी से दबाने के स्पष्ट निर्देश हैं। प्रसव के दौरान किसी वजह से नवजात की मृत्यु होने पर उसका शव भी मिट्टी में दबा देना चाहिए। यदि इसमें लापरवाही बरती जा रही है तो इसकी जांच कराई जाएगी। दोषी कर्मियों पर सख्त कार्रवाई होगी।
-अनंत मिश्र, रेउसा सीएचसी प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed