{"_id":"5c3b84abbdec227330556918","slug":"111547404459-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"400 विद्यार्थियों को मिला सम्मान, गदगद हुए चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
400 विद्यार्थियों को मिला सम्मान, गदगद हुए चेहरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का वार्षिक सम्मान एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन रविवार को अग्रसेन धर्मशाला में आयोजित किया गया, जिसमें 400 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। सम्मान होने से छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र शर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर किया।
समारोह में जनपद स्तर के 27 व तहसील स्तर के 190 छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। डीआईओएस ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान वाले छात्र-छात्राओ को पुरस्कार प्रदान किए। साथ ही जनपद के विभिन्न स्थानों से आए शिक्षकों को भी जिला संयोजक द्वारा माला पहनाकर व उपहार देकर सम्मानित किया गया।
जिला संयोजक सुनील बाजपेई ने कहा कि इस वर्ष परीक्षा में जनपद के 275 विद्यालयों के लगभग 38 हजार छात्र-छात्राओं ने भागेदारी की। उन्होंने परीक्षा कार्य में प्रत्यक्ष या परोक्ष रुप से जुड़े प्रत्येक कार्यकर्ता को सराहा। उन्होंने कहा कि उनके कार्यों का प्रत्यक्ष मूल्य तो दे पाना संभव नहीं है। लेकिन आने वाली पीढ़ियां उनकी ऋणी रहेंगी। सीता इंटर कॉलेज महमूदाबाद का सर्वोत्कृष्ट की शील्ड मिली।