फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   झूठा साबित हुआ भाजपा का 14 दिनों में गन्ना भुगतान दिलाने का वादा

झूठा साबित हुआ भाजपा का 14 दिनों में गन्ना भुगतान दिलाने का वादा

Mon, 30 Jul 2018 12:05 AM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
झूठा साबित हुआ भाजपा का 14 दिनों में गन्ना भुगतान दिलाने का वादा
सीतापुर। जिले की चीनी मिलों पर गन्ना किसानों के बकाया भुगतान को लेकर सपाइयों ने रविवार को प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रशासनिक अफसरों को ज्ञापन सौंपा। सपा नेताओं ने भाजपा सरकार पर छल-कपट से सत्ता हथियाने का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव के दौरान गन्ना बकाया भुगतान 14 दिन में कराने का वादा किया था। अपने कई वादों की तरह गन्ना बकाया भुगतान दिलाने में भाजपा सरकार फेल साबित हुई है।
विज्ञापन


सपा हाईकमान के फरमान पर सपाइयों ने रविवार को जिले की सभी पांच चीनी मिलों पर धरना-प्रदर्शन किया। हरगांव चीनी मिल पर एमएलसी आनंद भदौरिया की अगुवाई में प्रदर्शन किया गया। एमएलसी ने कहा कि, आज प्रदेश में गन्ना किसानों का 15 हजार करोड़ रुपया भुगतान बकाया है। मोदी सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था। वह भी पूरी तरह खोखला साबित हो चुका है। उ
विज्ञापन


न्होंने कहा कि, प्रदेश में सपा सरकार बनने पर समाजवादी पेंशन 500 की जगह 2000 कर दी जाएगी। पूर्व विधायक अनिल वर्मा ने भी भाजपा सरकार की नाकामियां गिनाईं। जवाहरपुर चीनी मिल पर प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक अनूप गुप्ता ने कहा कि, विगत वर्ष आलू, गेहूं व धान का लागत उत्पादन मूल्य नहीं मिलने से किसान बेहद निराश थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दर्जनों किसान आर्थिक तंगी के कारण आत्महत्या भी कर चुके हैं, मगर बीजेपी सरकार ने उन गरीब किसान परिवारों की कोई मदद नहीं की है। 14 दिन में भुगतान दिलाने का राग अलापने वाली भाजपा सरकार अब गन्ना किसानों को उनकी उपज का पैसा नहीं दिला पा रही है।


इसके अलावा रामगढ़ चीनी मिल पर पूर्व विधायक मनीष रावत, महमूदाबाद चीनी मिल पर विधायक नरेंद्र वर्मा तथा बिसवां चीनी मिल पर पूर्व विधायक निर्मल वर्मा, महेंद्र सिंह झीन, पूर्व सांसद रामशंकर भार्गव की अगुवाई में धरना-प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर गीता सिंह, लाल सिंह, जहीर अब्बास, रॉबिन सिंह यादव, ओमेंद्र यादव, आरपी चौधरी आदि सपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed