{"_id":"5a01f8bd4f1c1b6f548bbb07","slug":"111510078653-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंबल न मिलने पर उम्मीदवरों व समर्थकों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंबल न मिलने पर उम्मीदवरों व समर्थकों का हंगामा
Updated Tue, 07 Nov 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंबल न मिलने पर समर्थकों का हंगामा
सीतापुर। भाजपा से टिकट न मिलने से नाराज कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जमकर हंगामा किया। देर शाम एक प्रत्याशी व उसके समर्थकों ने भाजपा जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता के आवास पर सूची से अपना नाम कटवाने का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन की सूचना पर पुलिस पहुंची तब कार्यकर्ता खिसक लिए। सुरक्षा के लिहाज से भाजपा जिलाध्यक्ष के आवास पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
निकाय चुनाव के दौरान सबसे ज्यादा उठापटक भाजपा से टिकट हासिल करने को लेकर मची है। भाजपा कार्यालय पर जिला प्रभारी पूर्णिमा वर्मा व जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता ने घोषित प्रत्याशियों को सिंबल भी दे दिए हैं।
उधर, सभासद के घोषित प्रत्याशी सिंबल लेने कार्यालय पहुंचे। काफी देर तक इंतजार के बाद सिंबल नहीं दिया गया तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया।
इसी बीच सभासद प्रत्याशियों के नामों में फेरबदल किए जाने की अफवाह से कार्यकर्ता भड़क गए। लिहाजा, सिंबल उन्हें वितरण नहीं किया गया।
उधर, सिविल लाइन से घोषित प्रत्याशी अखिलेंद्र विक्रम सिंह ने देर शाम समर्थकों के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष के आवास पर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
अखिलेंद्र का आरोप था, कि जिलाध्यक्ष उसका टिकट कटवाने की कवायद में हैं। प्रदर्शन की सूचना पर पुलिस पहुंची तो कार्यकर्ता खिसक लिए। सुरक्षा के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष के आवास पर पुलिस बल तैनात किया गया है।