{"_id":"595e7be34f1c1b96798b4723","slug":"111499364323-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय पर अफसर निपटाएं शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय पर अफसर निपटाएं शिकायतें
Updated Thu, 06 Jul 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समय पर अफसर निपटाएं शिकायतें
- जन सुनवाई में सब कुछ ठीक मिला
- सीएम ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से समीक्षा
सीतापुर। प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को जन सुनवाई मामलों की समीक्षा में सब कुछ ठीकठाक मिला। उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जनसुनवाई में लंबित मामलों की समीक्षा कर प्रगति ली। समीक्षा में सभी विभागों की शिकायतें निस्तारित मिली हैं। निस्तारित मामलों की रेंडम चेकिंग में वह शिकायतकर्ताओं से भी रूबरू हुए। मालूम हो कि जनता को फौरी तौर पर न्याय मिले, इसके लिए शासन ने जन सुनवाई पोर्टल बना रखा है। इस पर न सिर्फ ऑनलाइन शिकायतें दर्ज की जाती हैं, बल्कि उनका समय पर निस्तारण भी करना होता है। अभी हाल में राजधानी में हुई जन सुनवाई मामलों की समीक्षा में सीतापुर जनपद समेत कई जिले फिसड्डी साबित हुए थे। जिला मुख्यालय पर शिकायतें निस्तारित न होने की वजह से फरियादी कालीदास मार्ग पहुंचे रहे थे। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने जन सुनवाई मामलों की खुद मॉनीटरिंग करते हुए छह जुलाई को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा कार्यक्रम तय कर दिया था। इसे लेकर कई दिनों से अफसर लंबित मामलों को निपटाने में जुटे हुए थे। शुक्रवार को तय समय से पहले डीएम डॉ. सारिका मोहन, एसपी मृगेंद्र सिंह, एएसपी मधुवन सिंह, मार्तंड प्रताप सिंह समेत अधीनस्थ अफसर एनआईसी में बैठ गए थे। सीतापुर का नंबर आने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने जन सुनवाई मामलों की समीक्षा कर प्रगति ली। समीक्षा में शिकायतों का निस्तारण शून्य मिला। इस पर रेंडम चेकिंग में शिकायतकर्ताओं से रूबरू होकर उन्होंने निस्तारण की गुणवत्ता परखी। बाद में उन्होंने अफसरों को निर्देश दिए कि आईजीआरएस में तीस जून तक आने वाली शिकायतों का निस्तारण हर हाल में 31 जुलाई तक करें।