फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   11 including Priyanka, Deepender Hooda booked for breach of peace

प्रियंका, दीपेंद्र हुड्डा समेत 11 पर शांतिभंग का केस

Tue, 05 Oct 2021 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
11 including Priyanka, Deepender Hooda booked for breach of peace
द्वितीय वाहिनी गेट पर प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। - संवाद - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। लखीमपुर में हुई घटना के बाद वहां जाने के लिए निकलीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, हरियाणा के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा समेत 11 लोग अभी पुलिस कस्टडी में हैं। उन्हें शांतिभंग के आरोप गिरफ्तार कर दो बटालियन पीएसी के गेस्ट हाउस में रखा गया है। एसओ हरगांव की तहरीर पर इन सभी लोगों के खिलाफ हरगांव थाने में मुकदमा भी दर्ज किया गया है। 40 घंटे बाद इन नेताओं को गेस्ट हाउस में ही बंद रहने से मामला तूल पकड़ने लगा है।
विज्ञापन

लखीमपुर के तिकुनिया में किसानों के साथ हुई घटना के बाद रविवार की रात ही दिल्ली से लखनऊ पहुंची थीं। वह रात में ही लखनऊ से लखीमपुर के लिए निकलीं। करीब पांच घंटे तक लुकाछुपी के बाद प्रियंका गांधी सोमवार की भोर 4 बजे हरगांव पहुंची थीं। जहां पहले से ही पुलिस की जबरदस्त नाकेबंदी थी। प्रियंका किसी भी कीमत वापस जाने को तैयार नहीं थीं। पुलिस उन्हें लखीमपुर नहीं जाने देना चाहती थी।
विज्ञापन

काफी देर तक चली जद्दोजहद के बाद आखिरकार महिला पुलिस की मदद से प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के कई पदाधिकारियों और नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। इन्हें शहर के द्वितीय वाहिनी पीएसी के गेस्ट हाउस में रखा गया है। इसके बाद से अब तक प्रियंका गांधी समेत उनके साथ में आए सभी नेता गेस्ट हाउस में ही हैं। करीब 40 घंटे से अधिक का समय बीत चुका है। प्रियंका गांधी अब भी लखीमपुर जाने पर अड़ीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच, हरगांव पुलिस ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, हरियाणा के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू, अमेठी के एमएलसी दीपक सिंह समेत 11 लोगों पर 151 (शांतिभंग), 107/16 (शांतिभंग में पाबंद) की कार्रवाई कर दी है। एसओ बृजेश त्रिपाठी की तहरीर पर हरगांव थाने में ही केस भी दर्ज किया गया है। एसओ ने बताया कि प्रियंका गांधी समेत 11 लोगों पर शांतिभंग और पाबंद करने की कार्रवाई की गई है।
इनके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई
हरगांव थाने में एसओ बृजेश त्रिपाठी की तहरीर पर पुलिस ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, हरियाणा के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू, अमेठी के एमएलसी दीपक सिंह, पीएस संदीप, पीए राजकुमार, दिल्ली के नरेंद्र शेखावत, राजस्थान के धीरज गुर्जर, योगेंद्र, अमित, दिल्ली के हरिकांत के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

हरगांव में ही कर लिया था गिरफ्तार, जानकारी छिपाती रही पुलिस
हरगांव में पकड़े जाते ही पुलिस ने प्रियंका गांधी समेत सभी 11 लोगों पर 151 और 107/16 की कार्रवाई कर दी थी। पुलिस के सूत्रों की मानें तो हरगांव पुलिस की ओर से बनाई गई चालानी रिपोर्ट में प्रियंका गांधी और उनके नेताओं पर की कार्रवाई का समय सुबह 4:30 बजे दर्ज है। लेकिन यह जानकारी पुलिस छिपाती रही। 24 घंटे से अधिक समय तक पुलिस ने इस कार्रवाई का जिक्र नहीं किया। हालांकि, मंगलवार दोपहर जानकारी होते ही मामला सुर्खियों में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed