फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   पारा दो डिग्री लुढ़का पर गर्मी से नहीं मिली राहत

पारा दो डिग्री लुढ़का पर गर्मी से नहीं मिली राहत

Sat, 11 May 2019 12:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
पारा दो डिग्री लुढ़का पर गर्मी से नहीं मिली राहत
सीतापुर। पारा शुक्रवार को दो डिग्री लुढ़क कर 41 पर आ गया। पर, भीषण गर्मी से अभी भी कोई राहत नहीं मिली है। दोपहर बाद आसमान में बादलों की आवाजाही ने बारिश की उम्मीद जगाई है।
विज्ञापन


दिन में 14 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलने वाली हवा ने भी उमस बढ़ाकर लोगों को खूब बेहाल किया। उमस भरी गर्मी से हर कोई पसीने से तरबतर नजर आया।

शुक्रवार सुबह से सूरज ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे। भीषण गर्मी से लोग बेहाल दिखे। सड़कों पर सन्नाटा था। बदन में चुभती तेज धूप से बचने के लिए लोगों ने चेहरे को रुमाल, गमछे व कपड़ों से ढक रखा था।
विज्ञापन


तपिश से राहगीर भी पस्त दिखाई दिए। ऐसे में नींबू पानी, शिंकजी, आम का पना, गन्ने का रस इत्यादि शीतल पेयों के स्टॉलों पर लोगों की भीड़ नजर आई।

दोपहर करीब साढ़े तीन बजे मौसम ने करवट बदली और आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। सूर्यदेव बादलों की ओट में छिप गए।

इससे तपिश का असर कुछ कम जरूर हुआ मगर उमस बरकरार रही। गुरुवार को पारा 43 डिग्री था जो शुक्रवार को दो डिग्री लुढ़क गया। हालांकि, इससे गर्मी कम नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बादल भी दगा दे गए, जिससे लोगों को मायूस होना पड़ा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed