फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   दिनभर बदलता रहा मौसम

दिनभर बदलता रहा मौसम

Sun, 03 Mar 2019 11:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
दिनभर बदलता रहा मौसम
रविवार को मौसम का मिजाज दिनभर बदलता रहा। रात में जहां तेज बारिश हुई वहीं सुबह ऐसा लगा कि आज पूरा दिन मौसम खराब रहेगा लेकिन कुछ देर बाद धूप निकल आई। इससे लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन


दोपहर में हल्की बूंदाबांदी के साथ ठंड बढ़ गई। ऐसे में लोग खुद को ऊनी कपड़ों में लपेटे नजर आए। शनिवार रात में तेज बारिश हुई। इससे जलनिकासी की व्यवस्था न होने से कई जगहों पर जलभराव हो गया।
विज्ञापन


सुबह के समय मौसम बहुत ही खराब था। लगातार बारिश का सिलसिला जारी रहा। एक समय लगा कि आज मौसम खराब रहेगा लेकिन सुबह आठ बजे के करीब बारिश बंद हो गई। धूप निकल आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे लोगों ने कुछ देर राहत महसूस की। उसके बाद फिर मौसम ने करवट बदली। बदली के साथ हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई लेकिन यह कुछ देर तक ही सीमित रही। मौसम एकदम साफ हो गया।


धूप की वजह से गर्मी होने लगी लेकिन तीन बजे के बाद फिर से मौसम में बदलाव आया। धूप नदारद होते ही ठंड बढ़ गई। शाम के समय फिर से बूंदाबांदी हुई। इससे पारा काफी नीचे चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed