{"_id":"5c27b974bdec2256d4376178","slug":"101546107252-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच साल से चलता मिला गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय, एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच साल से चलता मिला गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय, एफआईआर दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। रेउसा विकासखंड में पिछले पांच वर्षों से एक अमान्य विद्यालय संचालित होते मिला हैं। प्रबंधक अभिभावकों को मान्यता की आड़ में रखकर उनसे मोटी रकम वसूल रहे थे। यह विद्यालय कक्षा नर्सरी से 12वीं तक चल रहा था। प्रबंधक अपने यहां अध्ययनरत विद्यार्थियों का मान्यता प्राप्त विद्यालयों में पंजीकरण कराकर खेल कर रहा था। इस पर डीआईओएस ने थानगांव थाने में तहरीर दी हैं।
डीआईओएस नरेंद्र शर्मा ने बताया कि पेरियार ललई सिंह यादव मेमोरियल स्कूल, मारुबेहड़ अमान्य रुप से संचालित होने की शिकायत मिली थी। इस पर इसकी जांच कराई गई। जिसमें उजागर हुआ कि प्रधानाचार्य/प्रबंधक पंकज कुमार यादव निवासी ठेकेेदारपुरवा गोलोककोडर अवैध रुप से विद्यालय संचालित कर रहे थे।
यहां पर नर्सरी से 12 तक की कक्षाएं चल रही थीं। कक्षा छह से 10 तक के विद्यार्थियों का पंजीकरण पंडित गौरीशंकर मिश्र हायर सेकेंड्री स्कूल मिश्रनपुरवा व मालती प्रसाद शिवप्यारी बालिका इंटर कॉलेज अलमोरा रेउसा में करा रखा था। इस पर कॉलेज के विरुद्ध डीआईओएस ने थानगांव थाने में तहरीर दी है।