{"_id":"5bccbbabbdec22699172547d","slug":"101540144043-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां दुर्गा पर अभद्र टिप्पणी करने वाले पर पुलिस मेहरबान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां दुर्गा पर अभद्र टिप्पणी करने वाले पर पुलिस मेहरबान
Updated Sun, 21 Oct 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमलापुर (सीतापुर)। धार्मिक भावनाएं आहत करने के मामले में पुलिस की सुस्त कार्यशैली से हिंदू समाज में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। रविवार को जुलूस की शक्ल में सड़क पर उबाल नजर आया। लोगों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर एसपी को संबोधित ज्ञापन एसआई को सौंपा। इसमें मां दुर्गा पर अभद्र टिप्पणी करने वाले की गिरफ्तारी की मांग की गई। 48 घंटे में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है।
मालूम हो कि, कमलापुर थानाक्षेत्र के केवलपुर गांव निवासी भरत भारती ने अपने फेसबुक वॉल पर मां दुर्गा के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की थी। ये पोस्ट वायरल होने पर हिंदू समाज में जबरदस्त आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंचे और धार्मिक भावनाएं आहत होने का हवाला देकर भरत भारती के खिलाफ कार्रवाई की आवाज उठाई।
पुलिस ने विशाल अवस्थी की तहरीर पर भरत भारती के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मगर पांच दिन बाद भी मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। इससे नाराज लोग रविवार को सड़क पर उतर आए। मां महोठेरानी के दरबार से जुलूस की शक्ल में थाने पहुंचे लोगों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
इसके बाद एसपी को संबोधित ज्ञापन थाना प्रभारी की गैरहाजिरी में एसआई राम औतार सिंह को सौंपा। जिसमें 48 घंटे में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है। इस मौके पर अरविंद पांडेय, रामू शुक्ल, सुशील सिंह, अमित मिश्र, अनुराग जायसवाल आदि मौजूद रहे।