{"_id":"5bb8f500867a55687033628b","slug":"101538848000-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग से टप्पेबाजी कर 20 हजार की रकम हथियाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग से टप्पेबाजी कर 20 हजार की रकम हथियाई
Updated Sun, 07 Oct 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुजुर्ग से टप्पेबाजी कर 20 हजार रुपये उड़ाए
पिसावां (सीतापुर)। इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक की स्थानीय शाखा से 20 हजार रुपये निकालकर घर जा रहे बुजुर्ग से टप्पेबाज ने रकम हथिया ली और बाइक से भाग निकला। पीड़ित ने घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
महोली के करौदिया में रहने वाले आत्माराम का इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक शाखा पिसावां में खाता है। आत्माराम के मुताबिक इन दिनों वह अपने आवास में निर्माण कार्य करा रहा है। इसीलिए शनिवार को बैंक से रुपये निकालने आया था।
दोपहर करीब 12 बजे रुपये निकालकर जैसे वह बैंक से बाहर निकला, एक युवक ने कहा कि पापा आपसे मिलना चाहते हैं। आप मेरे साथ बाइक से चलिए। युवक ने दस रुपये निकालकर बुजुर्ग से मसाला लेने और खुद बाइक लाने की बात कहकर रुपयों भरा झोला पकड़ने के लिए ले लिया।
विज्ञापन
बुजुर्ग मसाला लेने गया कि इसी बीच टप्पेबाज रुपयों वाला झोला लेकर बाइक से रफूचक्कर हो गया। दिनदहाड़े बैंक के सामने से टप्पेबाजी ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित ने तहरीर पुलिस को दी है। थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच की जा रही है।