फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   अफसरों की जांच में मिले 33 शिक्षक अनुपस्थित

अफसरों की जांच में मिले 33 शिक्षक अनुपस्थित

Wed, 03 Oct 2018 12:19 AM IST
Updated Wed, 03 Oct 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
अफसरों की जांच में मिले 33 शिक्षक अनुपस्थित
कुछ स्कूलों में एमडीएम की खराब मिली गुणवत्ता
विज्ञापन

सीतापुर। डीएम शीतल वर्मा के आदेश पर सभी एसडीएम व जिला स्तरीय अफसरों ने स्कूलों में बन रहे एमडीएम व गुरुजनों की उपस्थिति की जांच की। इसमें आठ ब्लॉकों के 33 शिक्षक अनुपस्थित मिले। कुछ स्कूलों में गरमागरम भोजन की क्वालिटी बहुत खराब मिली है। इस मामले में शीघ्र कार्रवाई हो सकती है। सीडीओ ने इसकी रिपोर्ट डीएम को भेज दी है।

जिलाधिकारी को परिषदीय विद्यालयों में लगातार एमडीएम की खराब गुणवत्ता मिलने की शिकायतें मिल रही थी। इस पर जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा विभाग से इतर सभी एसडीएम व जिला स्तरीय अफसर लगाकर इसकी जांच कराई। अफसरों ने जिले के 19 ब्लॉक व नगर क्षेत्र में स्थित परिषदीय स्कूलों का औचक मुआयना किया। इसमें कई स्कूलों में एमडीएम की गुणवत्ता ठीक नहीं मिली।
विज्ञापन


मेन्यू के विपरीत भोजन बांटा जा रहा था। अभिलेख भी अपूर्ण मिले। साथ ही ब्लॉक परसेंडी, रेउसा, मिश्रिख, हरगांव, बेहटा, सिधौली, सकरन व मछरेहटा क्षेत्र के स्कूलों की जांच में 19 सहायक अध्यापक, तीन हेडमास्टर, आठ शिक्षा मित्र, दो अनुदेशक व एक एनपीआरसी अनुपस्थित मिले। सीडीओ ने पूरी जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी है। अब इन लापरवाह शिक्षकों के विरुद्ध बीएसए स्तर से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed