फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   वेबसाइट बंद, टीईटी आवेदन परेशान

वेबसाइट बंद, टीईटी आवेदन परेशान

Mon, 01 Oct 2018 12:17 AM IST
Updated Mon, 01 Oct 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
वेबसाइट बंद, टीईटी आवेदन परेशान
सीतापुर। शिक्षक पात्रता परीक्षा के आवेदनों ने आवेदकों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। कारण यह है कि सर्वर डाउन होने से 25 सितंबर से वेबसाइट नहीं चल रही है। इसकी वजह से आवेदक सुबह से लेकर देर रात तक आवेदन करने के प्रयास में जुटे हुए हैं, फिर भी उनको सफलता नहीं मिल पा रही है। अब जैसे-जैसे अंतिम तिथि नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे आवेदकों की धड़कनें बढ़ रही हैं। आवेदकों का कहना है कि अगर यही हालत रहे तो वे आवेदन नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन


परिषदीय विद्यालय में शिक्षक बनने के लिए टीईटी पास करना अनिवार्य है। बिना टीईटी पास कोई शिक्षक नहीं बन सकता है। चार अक्तूबर तक टीईटी के आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इस समय आवेदक आवेदन करने में जुटे हुए है। लेकिन टीईटी की वेबसाइट ने आवेदकों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। सर्वर डाउन होने से 25 सितंबर से वेबसाइट नहीं चल रही है।
विज्ञापन


अगर किसी तरह रजिस्ट्रेशन हो गया तो फीस नहीं जमा हो पा रही है। अगर फीस जमा हो गई तो फाइनल प्रिंट नहीं निकल पा रहा है। इन कारणों से लोग सुबह से लेकर देर रात तक आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने में जुटे हुए हैं। फिर भी कामयाबी नहीं मिल पा रही है। सबसे अधिक दिक्कतें ग्रामीण इलाके के आवेदकों को हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह लोग शहर आते हैं, घंटों इंतजार के बाद भी आवेदन न होने पर मायूस होकर लौट जाते है। वहीं, आवेदन करते समय ओटीपी मांगा जाता है। लेकिन यह ओटीपी डेढ़ घंटे बाद आता है। तब तक समय समाप्त हो चुका होता है। इस वजह से और समस्या बढ़ गई है।

नहीं जमा हो पा रही फीस
पहले रजिस्ट्रेशन कराया था। अब फीस नहीं जमा हो पा रही है। रोजाना प्रयास करता हूं। फिर भी आवेदन पूर्ण नहीं हो पा रहा है।
- संतोष कुमार

मायूस लौटे
सुबह बिसवां फॉर्म भरने गए थे। काफी देर तक फार्म भरने का इंतजार किया जब काम नहीं हुआ तो मायूस होकर लौट आए।
- हरिशंकर वर्मा

खाते से कट रहे पैसे
अकाउंट से पैसे तो कट जाते हैं, लेकिन फीस जमा नहीं होती है। इससे एक नहीं कई समस्याएं आवेदन में आ रही हैं।
- संजय कुमार

नहीं आता ओटीपी
ओटीपी नहीं आता है। बिना ओटीपी के आवेदन पूर्ण नहीं हो सकता है। एक तो पैसा कट जाता है दूसरा वह प्रदर्शित भी नहीं होता है।
- गिरीश चंद सिद्वार्थ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed