{"_id":"5bb10fd0867a5501346c3c74","slug":"101538330576-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं झाडू तो कहीं रैली निकाल दिया स्वच्छता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं झाडू तो कहीं रैली निकाल दिया स्वच्छता का संदेश
Updated Sun, 30 Sep 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत रविवार को जिलेभर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। कहीं लोगों ने सड़कों पर झाडू लगाई तो कहीं जागरूकता रैली निकाली। इसके मार्फत लोगों से स्वच्छता अपनाने की अपील की।
शहर में रोडवेज बस स्टेशन परिसर में रविवार को सदर विधायक राकेश राठौर की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने झाडू लगाई और कैंपस को साफ-सुथरा किया। इस दौरान विधायक ने लोगों से आसपास स्वच्छता का वातावरण बनाने की अपील की।
लहरपुर प्रतिनिधि के अनुसार, स्वच्छ भारत मिशन के तहत रविवार को नगर को साफ-सुथरा बनाए रखने के उद्देश्य से पालिका कर्मियों ने जागरूकता रैली निकाली। ये रैली पालिका कार्यालय से शुरू हुई। इसके बाद गुरखेत बाजार, मजाशाह चौराहा होते हुए पालिका कार्यालय पर समाप्त हुई। इस मौके पर पालिकाकर्मियों ने क्षेत्र के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
कोरौना में गंदगी का बोलबाला
संदना (सीतापुर)। विकास क्षेत्र गोंदलामऊ की ग्राम पंचायत कोरौना में सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने से गंदगी का बोलबाला है। मामले को लेकर प्रधान ने बीडीओ से शिकायत की है। ग्राम प्रधान मंजूश्री त्रिवेदी ने बीडीओ को भेजे पत्र में कहा है कि, ग्राम पंचायत में 13 मजरे हैं और सफाईकर्मी एक ही है, वह भी कलस्टर में लगाया गया है। लगभग 15 दिन पूर्व वनगढ़ व बरगदिया गांव में कर्मियों ने नालियों से कूड़ा निकालकर बाहर डाल दिया था, जो अभी भी पड़ा है। इससे संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका है। ग्राम प्रधान ने सफाईकर्मी को कलस्टर से मुक्त करने तथा 15 दिन के लिए दो अन्य सफाईकर्मी तैनात करने की मांग की है।