{"_id":"5bad233e867a557e876d983e","slug":"101538073406-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ के नीचे दबकर मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ के नीचे दबकर मजदूर की मौत
Updated Fri, 28 Sep 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सकरन (सीतापुर)। थाना तंबौर इलाके में पेड़ काटते समय एक मजदूर के ऊपर पेड़ गिर गया। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के घर वालों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर आपसी सुलह-समझौते के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
थाना क्षेत्र तंबौर के दुबियनपुरवा निवासी राधेश्याम के खेत में लगे सेमल के पेड़ गांव के ही निवासी साबुद्दी ने खरीदे थे। वह बुधवार की रात गांव के ही मजदूरों से उन पेड़ों को कटवा रहा था। देर रात करीब तीन बजे एक पेड़ कटते ही मजदूर संदीप (26) पुत्र पहलवान के ऊपर गिर गया।
पेड़ के नीचे दबे संदीप को अन्य मजदूरों ने पेड़ हटाकर निकाला। मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना पुलिस को दिए बगैर मृतक के परिवारीजनों ने आपस में सुलह-समझौता कर शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। तंबौर के प्रभारी थानाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने बताया कि इस घटना की जानकारी नही है।