फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   आग की चपेट में आकर युवती व महिला झुलसी

आग की चपेट में आकर युवती व महिला झुलसी

Fri, 27 Jul 2018 12:48 AM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
आग की चपेट में आकर युवती व महिला झुलसी
सेवता (सीतापुर)। तंबौर थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर आग की चपेट में आकर एक युवती व एक महिला बुरी तरह से झुलस गई। महिला को जिला अस्पताल में व युवती को लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


तंबौर थाना क्षेत्र के ग्राम कनकारी निवासी परमानंद की पुत्री आरती देवी (18) गुरुवार की सुबह चाय बनाने की तैयारी कर रही थी। बताते हैं कि रसोई में रखे गैस सिलेंडर से गैस का रिसाव हो रहा था। आरती ने जैसे ही चूल्हा को जलाने के लिए माचिस की तीली जलाई। रसोई में आग भड़क उठी। इससे युवती आग से घिर गई।
विज्ञापन


चीख सुनकर मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक युवती बुरी तरह से झुलस चुकी थी। युवती को लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर तंबौर के ही ग्राम सपहा निवासी झब्बूलाल की पत्नी मायादेवी (35) संदिग्ध हालात में आग की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed