फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   तेंदुआ की तलाश जारी, पर नजर नहीं आ रहा

तेंदुआ की तलाश जारी, पर नजर नहीं आ रहा

Tue, 29 May 2018 11:49 PM IST
Updated Tue, 29 May 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
तेंदुआ की तलाश जारी, पर नजर नहीं आ रहा
बिसवां समेत लहरपुर व महमूदाबाद क्षेत्र में भी वन विभाग की टीमें रख रहीं नजर
विज्ञापन

बिसवां (सीतापुर)। महमूदाबाद रेंज में वनकर्मियों को छकाने वाले तेंदुआ इन दिनों बिसवां रेंज में वन विभाग की नींद उड़ाए हुए है। हालत यह है कि तेंदुआ इस तरह से चहलकदमी कर रहा है कि वन विभाग को नजर ही नहीं आता। जबकि क्षेत्र के नागरिक उसे बार-बार देखने का दावा करते हैं।

क्षेत्रवासियों का यहां तक दावा है कि वन विभाग सबकुछ जानने के बावजूद भी अनजान बना हुआ है। हालांकि मंगलवार को भी वनकर्मी भिनैनी व नहर पटरी पर तेंदुआ को तलाशते नजर आए। बता दें कि सदरपुर थाना क्षेत्र में ग्राम भिनैनी के निकट रविवार व सोमवार लगातार दो बार क्षेत्र के बाशिंदों ने तेंदुआ देखे जाने की बात कही।
विज्ञापन


गनीमत यह रही कि तेंदुआ से ग्रामीणों का सामना तो हुआ, लेकिन उसने कोई हमला नहीं किया। ग्रामीणों द्वारा बार बार यह दावा किए जाने के बाद कि उन्होंने तेंदुआ को देखा है, तब वन विभाग हरकत में आया है। माना जा रहा है कि यह वही तेंदुआ है, जो बीते कई माह से सदरपुर क्षेत्र में संसारपुर के निकट देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक यह महमूदाबाद रेंज में था, लेकिन अब यह बिसवां रेंज में बढ़ आया है। वन विभाग के अधिकारियों का यहां तक कहना है कि यह तेंदुआ खूंखार नहीं है और न ही किसी को नुकसान पहुंचा रहा है। इसलिए क्षेत्र के नागरिक भी एहतियात बरतें और सामना होने पर उसे कतई न छेड़ें।


हालांकि वन विभाग का दावा है कि वे तेंदुआ को तलाश रहे हैं, लेकिन अभी तक यह पता नहीं चल सका है, कि तेंदुआ कहां पर मौजूद है। डीएफओ डॉ. अनिरुद्ध पांडेय ने बताया कि वन विभाग पूरी तरह से सतर्क है, यदि तेंदुआ कहीं पर नजर आएगा, तब उसे तत्काल पकड़कर जंगल में छोड़ा जाएगा। डीएफओ ने बताया कि बिसवां समेत लहरपुर व महमूदाबाद क्षेत्र में भी वन विभाग नजर रख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed