फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   वाहन की टक्कर से सभासद के भाई की मौत

वाहन की टक्कर से सभासद के भाई की मौत

Sun, 05 Nov 2017 10:46 PM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
वाहन की टक्कर से सभासद के भाई की मौत
वाहन की टक्कर से सभासद के भाई की मौत
विज्ञापन


सिधौली (सीतापुर)। सिधौली में अज्ञात वाहन की टक्कर से सभासद के भाई की मौत हो गई। हादसा नेशनल हाइवे पर हुआ। परिवार का कहना है कि वे घर से कब निकले, इसकी जानकारी नहीं हो सकी। सुबह तलाशने पर शव सीएचसी सिधौली में मिला। तब कहीं जाकर उनकी शिनाख्त हो सकी।

मोहल्ला गांधी नगर निवासी हाजी महबूब सभासद हैं। शनिवार रात सभासद के भाई बदरे आलम (40) व उनका परिवार घर में सो रहा था। रात में वह बिस्तर से उठकर हाईवे की तरफ चले गए।
विज्ञापन


घर से कुछ ही दूरी पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुजर रहे किसी अज्ञात वाहन ने बदरे आलम को टक्कर मार दी। इससे बदरे आलम गंभीर रूप से घायल हो गया।

हाईवे पर पेट्रोलिंग कर रही पुलिस ने आननफानन उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इधर जब सुबह हुई, तो परिवार ने वह बिस्तर से लापता मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद परिवार उन्हें तलाशने लगा। इसी बीच कुछ लोगों ने बताया कि रात्रि के वक्त सड़क हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ था, जिसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह जानकारी मिलने पर परिवार के सदस्य अस्पताल पहुंचे। यहां पर उन्हे बदरे आलम का शव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed