{"_id":"614f53f78ebc3e09d6726016","slug":"100-bigha-land-covered-in-river-sitapur-news-lko5972397150","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 बीघा जमीन नदी में समाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 बीघा जमीन नदी में समाई
विज्ञापन
बिसवां तहसील क्षेत्र के मेवड़ी छोलहा में कटान के चलते नदी में घर समाता हुआ। - संवाद
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेउसा (सीतापुर)। बिसवां तहसील में शारदा व सरयू नदी ने करीब 100 बीघा परती जमीन काट दी है। प्राथमिक विद्यालय म्योढ़ी छोलहा पर कटान का खतरा मंडरा रहा है। नदी विद्यालय से कुछ दूर पर कटान कर रही है। इससे ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।
बिसवां तहसील के म्योढ़ी छोलहा व दुर्गापुरवा में नदियों ने कटान तेज कर दी है। एक दिन पहले पंचायत भवन नदी की जद में आकर कटान में बह गया था। शनिवार को नदियों का रुख आबादी के बजाए परती जमीन की तरफ अधिक रहा। दुर्गापुरवा व म्योढ़ी छोलहा में करीब सौ बीघा जमीन कटान में बह गई।
प्राथमिक विद्यालय म्योढ़ी छोलहा के निकट पानी पहुंच गया है। वहां पर कटान चल रही है। स्कूल प्रांगण से महज 10 मीटर दूर ही नदी बह रही है। इससे विद्यालय कटने की कगार पर आ गया है। ग्रामीण इस कटान को देखकर भयभीत है। वह अपने घर गिरिस्ती का सामान बटोरकर पलायन करने की तैयारी कर रहे है।
विज्ञापन
तहसीलदार अभिचल प्रताप सिंह ने बताया कि नदियां कटान कर रही हैं। जिनके आवास कटान के जद में आएंगे, उनको प्रशासन की तरफ से आर्थिक मदद मुहैया कराई जाएगी।