{"_id":"572e326a4f1c1b01045cd24e","slug":"10-sick-from-eating-contaminated","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूषित खाने से 10 बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूषित खाने से 10 बीमार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
खाना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खैराबाद थाना क्षेत्र के कोड़री गांव में शनिवार सुबह महिलाओं व बच्चों समेत 10 लोगों को अचानक उल्टी-दस्त शुरू हो गया। गंभीर हालत में इन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने फूड पॉइजनिंग की पुष्टि की है। अस्पताल में भर्ती लोगों की हालत अब खतरे से बाहर है। बीमार लोगों ने बताया कि पूड़ी-सब्जी व खीर खाने के बाद ही उन्हें अचानक उल्टियां होने लगीं।
विज्ञापन
खैराबाद इलाके के कोड़री गांव निवासी पुतान सिंह के यहां शुक्रवार शाम घरेलू कार्यक्रम के बाद पूड़ी, सब्जी व खीर बनी थी। शाम को सभी लोगों ने इसका सेवन किया। शनिवार सुबह फिर इन लोगों ने नाश्ते में बासी पूड़ी, सब्जी व खीर खाई। खाना खाने के कुछ देर बाद ही परिवार के लोगों को उल्टियां होने लगीं। सबसे पहले बच्चों की हालत बिगड़ी और उन्हें उल्टी-दस्त शुरू हो गए।
विज्ञापन
बाद में बड़े भी चपेट में आ गए। एक-एक कर परिवार के 10 लोगों की हालत बिगड़ गई। यह देख स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस के जरिये गांव के पुतान सिंह (40), उसकी मां चंद्रावती (65), पत्नी मंजू सिंह, 12 वर्षीय बेटे संदीप सिंह व कुलदीप, आठ वर्षीय बेटी संध्या, परिवार के ही शत्रोहन सिंह व उसकी बेटी शालू, पूजा व मानसी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। यहां सभी की हालत अब खतरे से बाहर है। चिकित्सकों का कहना है कि ये लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार हैं।
विज्ञापन