फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   10 lakh children will have Kovid vaccination

10 लाख बच्चों का होगा कोविड टीकाकरण

Wed, 13 Oct 2021 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
10 lakh children will have Kovid vaccination
कोविड वैक्सीन। - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। 18 साल से ऊपर के लोगों को कोविड वैक्सीन की डोज लगने के बाद अब बच्चों व किशोरों को भी वैक्सीन लगाई जाएगी। केंद्र सरकार की तरफ से बच्चों को भी वैक्सीन लगवाने की मंजूरी मिलने के बाद जिले के स्वास्थ्य महकमे ने इस पर मंथन शुरू कर दिया है। जिले में करीब 10 लाख से अधिक बच्चों को कोविड वैक्सीन की जरूरत होगी। अभी स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बच्चों का कोई सर्वे नहीं कराया गया है। जल्द ही विभाग सर्वे कराकर बच्चों को चिह्नित करेगा।
विज्ञापन

कोरोनाकाल के संकट में 16 जनवरी 2021 से जिले में कोविड वैक्सीन लगाई जा रही है। पहले फ्रंटलाइन वर्कर, हेल्थकेयर, 45 साल से अधिक, फिर 18 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीन लग रही है। करीब नौ माह बीतने के बाद 63 फीसदी लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। अब दो से 18 साल के बच्चों के लिए देसी टीका कोवाक्सिन की सिफारिश की गई है।
विज्ञापन

भारतीय औषधि महानियंत्रक की ओर से आपात इस्तेमाल के लिए मंजूरी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इससे पहले जायडस कैडिला की डीएनए आधारित टीके को 12 वर्ष या इससे अधिक आयु वर्ग के लिए आपात इस्तेमाल की मंजूरी मिल चुकी है। इसे अभी टीकाकरण में शामिल नहीं किया गया है। इसकी सिफारिश होते ही बच्चों में भी टीकाकरण को लेकर कवायद शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में दो से 18 आयु वर्ग के करीब 10 लाख से अधिक बच्चे हैं। इनको इस टीके की जरूरत पड़ेगी। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि जल्द ही बच्चों का सर्वे कराकर उनको टीकाकरण के लिए चिह्नित किया जाएगा।
बच्चों की वैक्सीन मिलने पर शुरू होगा टीकाकरण
बच्चों को यह टीका कितने दिन में लगेगा, यह कहना स्वास्थ्य विभाग के लिए अभी मुश्किल है। विभाग का कहना है कि यह वैक्सीन की उपलब्धता पर निर्भर है। जिस तरीके से इस समय अन्य लोगों को वैक्सीन लग रही है, उस हिसाब से यह करीब एक माह में लग जाएगी। इस समय रोजाना करीब 40 हजार लोगों का टीकाकरण हो रहा है।
विभाग को बच्चों का टीकाकरण कराने में कोई खास दिक्कत नहीं आएगी। वजह, पहले से ही टीकाकरण चल रहा है। इसके लिए कोई तैयारी व ट्रेनिंग की जरूरत नहीं पड़ेगी। अगर जल्द टीका आ जाता है तो विभाग बड़ों के टीके के साथ बच्चों का टीका शामिल करते हुए टीकाकरण कराएगा।
दिसंबर तक सौ फीसदी टीकाकरण का लक्ष्य
अगर बच्चों को छोड़ दिया जाए तो जिले में 31 लाख लोगों को टीकाकरण का लक्ष्य तय किया गया है। ये लोग 18 साल से अधिक उम्र के हैं। इनमें करीब 19.50 लाख लोगों को पहली व करीब चार लाख लोगों को दूसरी डोज लग चुकी है। अन्य लोगों को दिसंबर 2021 के अंत तक टीकाकरण का लक्ष्य तय किया गया है। करीब दो लाख लोग ऐसे हैं, जिन्होंने अभी तक दूसरी डोज नहीं ली है।

जिले में नहीं एक भी संक्रमित
सीतापुर इस समय कोरोनामुक्त है। जिले में एक माह से अधिक समय से एक भी पॉजिटिव केस नहीं है। कोई एक्टिव केस भी नहीं बचा है। अभी तक जिले में 185 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है। 12396 लोग कोविड से संक्रमित हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed