फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   1.73 lakh people will get increased pension

1.73 लाख लोगों को मिलेगी बढ़ी पेंशन

Wed, 22 Dec 2021 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
1.73 lakh people will get increased pension
सीतापुर। शासन की ओर तीन प्रकार के पेंशन लाभार्थियों की राशि दोगुनी कर दी गई है। इससे पेंशन पाने वालों में खुशी है। बढ़ी धनराशि अगले एक जनवरी से दी जाएगी। इससे जिले के 1,73,294 पेंशन लाभार्थी लाभान्वित होंगे। बुजुर्गों व महिला पेंशन लाभार्थियों को वर्तमान वित्तीय वर्ष की दो किश्तें भेजी भी जा चुकी हैं।
विज्ञापन

योगी सरकार ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धावस्था पेंशन, प्रोबेशन विभाग द्वारा पति की मौत के बाद दी जाने वाली महिला पेंशन और दिव्यांगों को दी जाने वाली पेंशन राशि को बढ़ाकर दो गुना कर दिया है। इससे पेंशन भोगियों में खुशी की लहर है। बढ़ी पेंशन देने के संबंध में जारी आदेश के अनुसार लाभार्थियों को बढ़ी हुई पेंशन राशि का फायदा एक जनवरी 2022 से मिलेगा।
विज्ञापन

इसका सबसे ज्यादा फायदा 85,848 महिला पेंशन लाभार्थियों को होगा। तीनों श्रेणी के पेंशन धारकों को वर्तमान वित्तीय साल में मिलने वाली पेंशन की दो किश्तें उनके खाते में भेजी जा चुकी है। जिला समाज कल्याण अधिकारी हर्ष मवार ने बताया कि वर्तमान में प्रति लाभार्थी 500 रुपये वृद्धावस्था पेंशन दी जा रही है। दो किश्तें भेजी जा चुकी हैं। शासन ने एक जनवरी 2022 से इसे बढ़ाकर प्रति लाभार्थी एक हजार रुपये किए जाने का आदेश जारी किया है। जिले में 68,769 लाभार्थी वर्तमान में वृद्धावस्था पेंशन का लाभ उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में पेंशन लाभार्थी
85848 महिला पेंशन
68769 वृद्धावस्था पेंशन
18677 दिव्यांग पेंशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed