फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   youths fighting for dance on dj

Siddharthnagar News: डीजे के शोर में डांस के दौरान मारपीट, 12 घायल

Sat, 11 Nov 2023 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 11 Nov 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
youths fighting for dance on dj
शोहरतगढ़ से बढनी जाने वाले मार्ग मारपीट करते युवा। वाइरल वीडीयों
पेज नंबर तीन की प्रस्तावित लीड
विज्ञापन

फोटो- है
शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के एक प्राइवेट हॉस्पिटल के सामने हुई घटना

संवाद न्यूज एजेंसी

शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र के शोहरतगढ़ कस्बे स्थित एक निजी हॉस्पिटल के सामने बढऩी जाने-वाले मार्ग पर 10 से 12 युवकों में जमकर मारपीट हुई। युवकों का झुंड एक-दूसरे को पीटते हुए दिख रहा है। प्रतिमा ले जाने के दौरान डीजे की धुन पर विवाद होने की बात सामने आ रही है। मारपीट एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है कि एक लड़का एक लड़के को सड़क पटके हुए है। कई लड़के लात-घूसों से एक-दूसरे पीट रहे हैं।

शोहरतगढ़ कस्बे से मूर्तिकार के पंडाल से लक्ष्मी व गणेश की प्रतिमा गाजे-बाजे के साथ लोग लेकर लेदवा गांव जा रहे थे। इस दौरान डीजे पर बज रहे गानों पर कई युवक डांस करते हुए चल रहे थे। जैसे ही कस्बे से होकर बढऩी जाने वाले रोड पर पहुंचे। तभी नशे में धुत युवकों ने आपस में झगड़ा कर लिया। 10 से 12 युवक आपस में लात-घूंसे चलाने लगे। इसमें कई युवकों को चोटें लगीं।
विज्ञापन

वहीं, इस घटना का पूरा क्रम किसी ने वीडियो शूट करके सोशल मीडिया पर डाल दिया। यह तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक युवक दूसरे युवक को सड़क पर पटककर लात-घूंसे से मार रहा है। कई युवक भी एक-दूसरे को मारपीट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, यह जानकारी नहीं हो पाई है कि मारपीट करने वाले युवक कहां के थे। क्योंकि किसी तरफ से शोहरतगढ़ थाने में तहरीर नहीं पड़ी है। इस संबंध सीओ अरुण कांत सिंह ने बताया कि युवकों में हुई मारपीट का वीडियो वायरल होने की जानकारी की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed