फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Youth stabbed to death in Deoria; accused arrested.

Deoria News: पुरानी रंजिश में किशोर की चाकू मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार-परिजनों ने किया हंगामा

Thu, 06 Aug 2026 04:19 PM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Published by: Rohit Singh Updated Thu, 06 Aug 2026 04:19 PM IST
सार

हतवा वार्ड निवासी रणजीत बांसफोड़ परिवार के साथ उत्तरी रेलवे कॉलोनी में रहते हैं। मंगलवार की रात करीब 10 बजे उनके 16 वर्षीय पुत्र सागर वाल्मीकि पर परिचित युवक ने चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल सागर को पहले सीएचसी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन
Youth stabbed to death in Deoria; accused arrested.
मृतक किशोर की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नगर के उत्तरी रेलवे कॉलोनी में मंगलवार की रात पुरानी रंजिश में एक किशोर की चाकू मारकर दिया गया था। घायल किशोर की देवरिया के निजी अस्पताल में बुधवार की सुबह मौत हो गई। घटना से नाराज परिजनों ने देवरिया स्थित एक निजी अस्पताल और पोस्टमार्टम हाउस पर हंगामा किया। उधर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, हतवा वार्ड निवासी रणजीत बांसफोड़ परिवार के साथ उत्तरी रेलवे कॉलोनी में रहते हैं। मंगलवार की रात करीब 10 बजे उनके 16 वर्षीय पुत्र सागर वाल्मीकि पर परिचित युवक ने चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल सागर को पहले सीएचसी ले जाया गया।

विज्ञापन

प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया गया। बाद में एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। किशोर की मौत से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मां, पिता व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी दिलकुश प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed