फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Youth seriously injured in bus collision

Siddharthnagar News: बस की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल

Sun, 25 Jun 2023 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 25 Jun 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Youth seriously injured in bus collision
बांसी। थाना शिवनगर डिंडई छेत्र अंतर्गत असनहरा मंदिर के निकट बांसी से रुधौली की ओर जा रही एक प्राइवेट बस के चपेट में आने से खेसरहा थाना क्षेत्र के घोसियारी बाजार निवासी 40 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना रविवार दोपहर लगभग 12 बजे की है। खेसरहा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुर्थिया पुलिस चौकी क्षेत्र के घोसियारी बाजार निवासी राजेश कुमार गुप्ता अपनी बाइक द्वारा रुधौली से डिंडई की ओर आ रहे थे और असनहरा मन्दिर के दक्षिण पुलिया को पार करते ही बांसी से रुधौली की ओर जा रही अनियंत्रित बस के चपेट में आ गए । आस पास मौजूद लोगों के वहां पहुंचने से पहले ड्राइवर बस लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे पुलिस के जवानों ने एम्बुलेंस द्वारा घायल को तिलौली सीएचसी तिलौली पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायल को रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed