{"_id":"6106d4438ebc3e83ef717cb6","slug":"youth-lost-his-life-due-to-earphone-addiction-siddharthnagar-news-gkp4040522116","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईयरफोन की लत के चलते चली गई युवक की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईयरफोन की लत के चलते चली गई युवक की जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईयरफोन की लत के चलते चली गई युवक की जान
शोहरतगढ़। इयरफोन लगाकर लापरवाह रहने की आदत सचिन की जिंदगी के लिए घातक बन गई। इसी कारण यह युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी जान चली गई।
रविवार को युवक के पिता रामकरन ने बिलखते हुए कहा कि कई बार मना किया गया था, लेकिन बेटे ने अपनी आदत नहीं छोड़ी। चिल्हिया थाना क्षेत्र के चंदनपुर गांव निवासी सचिन (18) सुबह रेलवे पटरी की तरफ टहलने गए थे। घर लौटते समय मोबाइल फोन से ईयरफोन कनेक्ट करके गाना सुनते-सुनते वह रेलवे पटरी पर चल रहे थे। गोरखपुर से बांद्रा जाने वाली एक्सप्रेस ने धुसुरी के बगल गेट नंबर 64 के पास युवक को चपेट में ले लिया। युवक की मौत हो गई थी।
घटना की जानकारी गेटमैन ने जीआरपी को दी। जीआरपी ने युवक के पिता रामकरन को सूचना दी। उसके बाद लिखा-पढ़ी करके कर शव को चिल्हिया पुलिस को सौंप दिया गया था। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। चंदनपुर गांव में पोस्टमार्टम के बाद शनिवार शाम को सचिन का शव गांव में ले जाया गया तो घर पर कोहराम मच गया। परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे। यह देखकर मौजूद ग्राम वासियों की आंखें नम हो गईं। सचिन दो भाइयों में छोटे थे।