{"_id":"64e9144944b0ce7ba90df356","slug":"youth-injured-in-road-accident-dies-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-3525-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सड़क हादसे में घायल युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सड़क हादसे में घायल युवक की मौत
Sat, 26 Aug 2023 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 26 Aug 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के डोहरिया खुर्द जाने वाले मार्ग महसेइया सागर के पास बुधवार को हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
चिल्हिया थाना क्षेत्र के मदरहना खास के टोला शिवनगर निवासी प्रिंस चौधरी (22) पुत्र श्याम करन चौधरी बुधवार दोपहर में महेंद्र चौधरी की बाइक पर बैठकर डोहरिया खुर्द जा रहा था। जैसे ही शोहरतगढ़ से निकल कर महसेइया सागर के पास पहुंचा, तभी बाइक के सामने अचानक एक जानवर आ गया। चालक महेंद्र चौधरी ने अचानक ब्रेक लिया। पीछे बैठे प्रिंस चौधरी बाइक से उछलकर सड़क पर गिर गए। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिजन उसे मुख्यालय के एक निजी अस्पताल पर ले गए। जहां डॉक्टर ने बृहस्पतिवार को लखनऊ के लिए रेफर कर दिए। घायल प्रिंस को रास्ते में ले जाते समय उसकी मौत हो गई। इस संबंध में शोहरतगढ़ थानाध्यक्ष पंकज पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।