{"_id":"653963b1e0adf73470082e94","slug":"youth-girl-found-fainted-on-door-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-7132-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पूजा देखने के लिए निकली युवती, बेहोशी की हाल में घर से बाहर मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पूजा देखने के लिए निकली युवती, बेहोशी की हाल में घर से बाहर मिली
Thu, 26 Oct 2023 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 26 Oct 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंभीर हाल में जिला अस्पताल से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
इटवा थाना क्षेत्र के ऊंचडीह गांव में 23 अक्तूबर की रात हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। इटवा थाना क्षेत्र के ऊंचडीह गांव में सोमवार रात एक युवती को बेहोशी की हालत में घर के पास छोड़कर कुछ लोग भाग निकले। उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां हालत गंभीर देखकर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत गंभीर है। पुलिस अज्ञात पर केस दर्ज करके मामले की छानबीन में जुटी है।
क्षेत्र के ऊंचडीह गांव निवासी सोना देवी ने बताया कि मंगलवार को उसकी बहन गांव के चौराहे पर स्थापित दुर्गा प्रतिमा पंडाल में हो रहे कार्यक्रम को सोमवार की रात देखने गई थी। देर रात तक न लौटने पर उसे बुलाने के लिए घर से बाहर निकली तो देखा कि वह बाहर बेहोश पड़ी हुई थी।
उसे सीएचसी इटवा ले जाया गया। जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखकर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़िता की बहन की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात पर मारने पीटने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इस संबंध में एसओ इटवा संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि पीड़िता की बहन सोना देवी की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। युवती के होश में आने पर मामले में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।